मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Edited By Priyanka rana,Updated: 28 Dec, 2019 10:37 AM

arrested

सैक्टर-19 थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के कुल 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़(संदीप) : सैक्टर-19 थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के कुल 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झारखंड के रहने वाले अजय नोनियां, नगवा कारमुकर, कुश कुमार, नंदूलाल तुरी, अनिल महंतो के तौर पर हुई है। 

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह त्यौहारों के सीजन में बाजारों में जुटने वाली भीड़ का फायदा उठा कर यहां मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने सैक्टर-19, इंडस्ट्रीयल एरिया और सैक्टर-17 में मोबाइल चोरी के 9 मामले सुलझाने का दावा किया है। 

झारखंड से आए थे :
डी.एस.पी. ईस्ट दिलशेर चंदेल की सुपरविजन में सैक्टर-19 थाना प्रभारी शादी लाल ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम की अगुवाई सब इंस्पैक्टर स्वर्ण सिंह द्वारा की जा रही थी। टीम ने वीरवार को पालिका बाजार के सामने मुख्य सड़क पर नाका लगाकर एक युवक को काबू कर उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया। उस मोबाइल के चोरी किए जाने से संबंधित शिकायत उन्हीं के थाने में दर्ज है। 

इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी झारखंड के रहने वाले अजय नोनियां को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर उसका रिमांड प्राप्त किया। पुलिस जांच के दौरान उसने खुलासा किया कि इस काम को अंजाम देने के लिए उसके साथ झारखंड से उसका पूरा गिरोह यहां आया हुआ है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों नगवा कारमुकर, कुश कुमार, नंदूलाल तुरी, अनिल महंतो को गिरफ्तार किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!