कांग्रेस ने एस.सी. और अल्पसंख्यक समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर फैंका: अश्वनी शर्मा

Edited By Vikash thakur,Updated: 04 Apr, 2021 09:40 PM

bjp is the only party to raise the voice of dalits and poor

कहा, भाजपा दलितों और गरीबों की आवाज उठाने वाली एकमात्र पार्टी

चंडीगढ़ (शर्मा): कांग्रेस ने हमेशा से ही एस.सी. और अल्पसंख्यक समाज को वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया है। मकसद हल होने के बाद उन्हें दरकिनार किया है, लेकिन भाजपा हमेशा से दलित समाज को कंधे से कंधा मिलाकर साथ लेकर चलती आई है। इसका सबूत है राष्ट्रपति और अन्य उच्च पदों पर दलित व अल्पसंख्यक समाज के लोगों को आसीन करना। भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इन विचारों का प्रकटावा अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में उपस्थित कार्यकत्र्ताओं के समक्ष किया।


भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा और प्रदेश अल्पसंख्यक जाति मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठकें प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में अलग-अलग हुईं। भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी की अध्यक्षता राज कुमार अटवाल और प्रदेश अल्पसंख्यक जाति मोर्चा की कार्यकारिणी की अध्यक्षता प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष जॉन मसीह ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह-प्रभारी डा. नरिंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।

उनके साथ संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राकेश गिल, राजेश बागा आदि भी मंच पर उपस्थित थे। दोनों कार्यकारिणी में सालभर में आयोजित संगठनातमक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गई।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दलित समाज व अल्पसंख्यक समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं। भाजपा सरकार काम करने में विश्वास रखती है। कांग्रेस ने हमेशा से ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के तहत दलित और अल्पसंख्यक समाज को बांटने का कार्य किया है। लेकिन अब दोनों समाजों के लोग जागरूक हो चुके हैं और भला-बुरा सोच कर वोट करते हैं। इसका नतीजा है, दलित तथा अल्पसंख्यक समाज ने बहुमत से दोबारा केंद्र की सत्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ सौंपी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!