पार्लियामैंट्री स्टैंडिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा 5658 करोड़ का बजट

Edited By pooja verma,Updated: 18 Feb, 2020 12:31 PM

budget of 5658 crores to be placed in front of parliamentary standing committee

सांसद किरण खेर बुधवार को नई दिल्ली में प्रशासन के उच्च अधिकारियों सहित पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन होम अफेयर्स के समक्ष चंडीगढ़ को वर्ष 2020-21 में ज्यादा बजट दिए जाने की पैरवी करेंगी।

चंडीगढ़ (साजन): सांसद किरण खेर बुधवार को नई दिल्ली में प्रशासन के उच्च अधिकारियों सहित पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन होम अफेयर्स के समक्ष चंडीगढ़ को वर्ष 2020-21 में ज्यादा बजट दिए जाने की पैरवी करेंगी। प्रशासन ने वर्ष 2020-21 के लिए 5658 करोड़ की डिमांड की है।  राज्यसभा में कांग्रेसी सांसद आनंद शर्मा इस कमेटी के चेयरमैन हैं जबकि कुछ अन्य सांसद इसके सदस्य। 

 

सांसद किरण खेर इस कमेटी के समक्ष बताएंगी कि चंडीगढ़ नगर निगम के साथ कैसे बीते कुछ समय में 13 गांव जोड़ दिए गए हैं, जहां विकास की जिम्मेदारी प्रशासन की हो गई है। चंडीगढ़ पर रोजाना कोई नया टैक्स नहीं थोपा जा सकता, लिहाजा उनके बजट में इजाफा किया जाए। 

 

यह दी जाएगी दलील
जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन वर्ष 2020-21 के लिए 5658 करोड़ का बजट स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष लेकर जा रहा है। कमेटी को बताया जाएगा कि चंडीगढ़ का 114 किलोमीटर का सारा एरिया है, यहां न तो ज्यादा इंडस्ट्रीयलिस्ट हैं और न ही टैक्स लगाने का अन्य सोर्स। कुल बजट में से 50 प्रतिशत यानि 2500 करोड़ तो महज प्रशासन के तहत काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में ही चला जाता है। 

 

एक चौथाई यानि 1 हजार करोड़ रुपए (बजट का हिस्सा) बिजली व दवाइयों इत्यादि की खरीद में निकल जाता है। 800 करोड़ की ग्रांट इन ऐड व बसों इत्यादि की खरीद व संचालन पर खर्च हो जाता है। जो बाकी 500 करोड़ बचता है, निगम या अन्य विभागों के विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है जोकि बहुत ही कम राशि है। प्रशासन ने वर्ष 2020-21 के लिए 5658 करोड़ रुपए की डिमांड की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!