60 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस

Edited By pooja verma,Updated: 12 Jun, 2019 01:29 PM

case of attempted murder against 60 people

रविवार रात सैक्टर-17 स्थित राजीव कालोनी में दो गुटों के बीच हुई रंजिश के चलते रात को 50-60 लोगों ने एक घर पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था।

पंचकूला (चंदन): रविवार रात सैक्टर-17 स्थित राजीव कालोनी में दो गुटों के बीच हुई रंजिश के चलते रात को 50-60 लोगों ने एक घर पर हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर हत्या की कोशिश करने व अन्य धाराओंं के तहत मामला दर्र्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

पुलिस के अनुसार राजीव कालोनी निवासी पिंकी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार शाम मनोज को मोटे विक्की ने मारा था। जिस कारण झगड़ा हुआ था। 

 

पिंकी के भाई लब्बल ने जब दोनों को रोकना चाहा तो बाले की दुकान पर शिवा,राहुल,पंजा वा मोटा विक्की ने उसे भी मारने की कोशिश की थी। उस समय पिंकी भाई को घर ले गई थी। उसके बाद मामला शांत हो गया था। जिसकी शिकायत मौलीजागरां पुलिस में दी गई थी।

 

सुबह फोन कर फैसले के लिए बुलाया थाने
सोमवार सुबह बाले ने लब्बल व उसके पिता को फोन कर फैसले के लिए मौलीजागरां थाना आने को कहा। इसके बाद शाम करीब साढ़े सात बजे लब्बल अपने पिता के साथ मौलीजागरां थाने पहुंचा। 

 

रात करीब 8 बजे पिंकी अपने घर के पास गली में खड़ी थी तो उसी समय राहुल,शिवा,मोटा विक्की,अश्वनी,अजय,पंजा अपने साथ 50-60 लड़कों को लेकर आए और उनके पास गंडासी, तलवारें, ईंट, पत्थर व बियर की बोतलें थीं। 

 

पिंकी ने सभी को आते देख वहां भाग कर जान बचाई। इसके बाद सभी उसके घर पहुंचे और हमला कर दिया। इसके साथ घर में तोडफ़ोड़ भी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया।

 

कॉलोनी मेंं पुलिस बल किया तैनात
रविवार से राजीव कालोनी मेंं चल रहे दो गुटों के बीच लड़ाई को देखते हुए। कालो नी में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। कालोनी के अंदर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है ताकि किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिती न बने। 

 

पुलिसकर्मी राजीव कालोनी स्थित मंदिर में दोपहर के समय लेट कर आराम कर रहे थे। वहीं कालोनी के बाहर भी पी.सी.आर. लगाई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!