चंडीगढ़ सबसे सुशासित केंद्र शासित प्रदेश

Edited By ashwani,Updated: 31 Oct, 2020 01:44 AM

chandigarh

पब्लिक अफेयर्स सैंटर ने जारी की रैंकिंग, सिटी ब्यूटीफुल पहले नंबर पर

चंडीगढ़, (राजिंद्र) : पब्लिक अफेयर्स इंडैक्स (पी.ए.आई.) 2020 की रैंकिंग में चंडीगढ़ को सबसे सुशासित केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में पहला स्थान हासिल हुआ है। 
शुक्रवार को पब्लिक अफेयर्स सैंटर (पी.ए.सी.) ने बैंगलुरु में पब्लिक अफेयर्स इंडैक्स-2020 जारी किया। इस रैंकिंग में बड़े राज्यों की सूची में केरल को पहला स्थान हासिल हुआ है। पब्लिक अफेयर्स इंडैक्स में चंडीगढ़ ने 1.05 पी.ए.आई. अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद पुड्डुचेरी (0.52), लक्षद्वीप(0.003), दादरा और नगर हवेली (-0.69) का स्थान है। बड़े राज्यों की श्रेणी में केरल को सबसे सुशासित राज्य का दर्जा मिला है, जबकि उत्तर प्रदेश इस सूची में सबसे आखिरी पायदान पर है। यह वार्षिक रिपोर्ट इसरो के पूर्व चेयरमैन के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाले अलाभकारी संगठन ने जारी की है।

 


प्रशासन ने सही कदम उठाए तो बने नंबर वन
रैंकिंग के जारी होने के बाद चंडीगढ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से ही शहर को यह स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ ने शहरवासियों की जीवनशैली में सुधार लाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को भारत का ‘वेल्थेस्ट टाउन’ का दर्जा भी दिया गयाहै। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों की भागीदारी के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इसमें प्रशासक द्वारा बनाई गईएडवाइजरी काउंसिल हो या फिर शहर के विभिन्न मुद्दों पर शहरवासियों की राय लेना हो। प्रशासन शहर वासियों को साथ लेकर चला है, इसलिए ही चंडीगढ़ को यह स्थान हासिल हुआ है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!