चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी किया 31 तक लॉकडाऊन

Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Mar, 2020 01:05 PM

chandigarh railway station

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 23 से 31 मार्च रात 12 बजे तक लॉक डाऊन कर दिया गया है। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. जी. मोहन सिंह ने बताया कि अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले किसी भी स्टेशन से कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को 23 से 31 मार्च रात 12 बजे तक लॉक डाऊन कर दिया गया है। अंबाला मंडल के डी.आर.एम. जी. मोहन सिंह ने बताया कि अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले किसी भी स्टेशन से कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। साथ ही जो ट्रेन रास्ते में है, वह अपने स्थान तक पहुंचेगी। 

जनता कर्फ्यू के दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक भी ट्रेन का संचालन नहीं हुआ है लेकिन जो ट्रेन 21 मार्च की चली थी उनमें से सद्भावना ट्रेन ही आई है। रेलवे स्टेशन पर रेलवे की तरफ से स्नैक बार और टी स्टाल पूरी तरह से बंद है। इसके साथ ही विभाग के तरफ से पार्सल, रिजर्वेशन काऊंटर भी बंद कर दिया गया। 

15 दिन बाद तक रिफंड होगा :
रेलवे की तरफ से जारी एडवाजरी के अनुसार यात्रियों को टिकट रिफंड के धक्का-मुक्की नहीं करना चाहिए क्योंकि रेलवे की ओर से जारी किया गया है कि  यात्री अपनी यात्रा की तिथि से 15 दिन बाद तक टिकट रद्द करवा सकता है। रेलवे की तरफ से टिकट के मूल्यों मे कोई कटौती नहीं की जा रही है।

चंडीगढ़ की कोरोना पॉजीटिव भी दिखा रही नखरे :
जी.एम.सी.एच.-32 में भर्ती कोरोना पॉजीटिव लड़की अस्पताल के खाने पर ऐतराज जता रही है और कहती है कि उसे अस्पताल का खाना नहीं खाना। स्वाद खराब है। उसके लिए या तो बाहर का खाना मंगवाया जाए या फिर घर का पका खाना ही मंगवा कर दिया जाए। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि वह व्हाइट ब्रैड नहीं खा सकती, उसको सिर्फ ब्राउन ब्रैड खानी है। अगर उसको खाना खिलाना है तो फिर उसके लिए ब्राउन ब्रैड मंगवाई जाए। 

अस्पताल स्टाफ जो खाना लेकर लड़की के पास जाता है वो कभी लड़की की काऊंसलिंग करता है और कभी उसके परिवार को समझाता है कि यह करना ठीक नहीं है। खाना न खाने पर उसकी सेहत खराब हो सकती है( खाने के बाद दवाओं का सेवन भी जरूरी है। अस्पताल के एक अधिकारी का कहना है कि एक तरफ हैल्थ वर्कर्स कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आ रहे हैं, उनकी इलाज में मदद कर रहे हैं, ऊपर से ऐसे पेशैंट्स के नखरे भी सहन कर रहे हैं, इसकी वजह से वर्कर्स तनाव में आ रहे हैं। पेशैंट्स को डाक्टर्स, स्टाफ के साथ कोओप्रेट करने की जरूरत है ताकि वह जल्द स्वस्थ हो घर जा सकें।  

आज ये फ्लाइट्स रहेंगी कैंसल :
चंडीगढ़  इंटरनैशनल एयरपोर्ट से चलने वाली विस्तारा एयरलाइन ने 23 से 27 मार्च तक 4 फ्लाइट रद्द करने की घोषणा किया है। एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्रिंस ने बताया कि विस्तारा एयरलाइन 4 फ्लाइट बंद करेगी जबकि सोमवार को 11 फ्लाइट रद्द रहेंगी। 

बंद होने वाली चार फ्लाइट्स में यू.के. 667/668 दिल्ली-चंडीगढ़, यू.के. 653/654 मुंबई-चंडीगढ़, यू.के. 637/638 दिल्ली-चंडीगढ़, यू.के. 651/652 मुंबई-चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से चलने वाली डोमेस्टिक की 11 फ्लाइट्स सोमवार को रद्द रहेंगी। इनमें इंडिगो की 4, गोएयर की 6 और  एयर एशिया की एक फ्लाइट शामिल है। 

-आई5-332 दिल्ली-चंडीगढ़
-6ई842 चंडीगढ़-दिल्ली 
-6ई264 चंडीगढ़-मुंबई
-6ई677 चंडीगढ़-गोवा
-6ई491चंडीगढ़-बैंगलूरु 
-जी8-104 चंडीगढ़-दिल्ली
-जी8-109 चंडीगढ़-अहमदाबाद 
-जी8-562 चंडीगढ़-मुंबई
-जी8-514 चंडीगढ़-हैदराबाद 
-जी8-2507 चंडीगढ़-मुंबई
-जी8-138 चंडीगढ़-दिल्ली

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!