ट्राईसिटी में 3366 नए केस,7 की मौत

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 19 Jan, 2022 11:58 AM

city s positivity rate 21 96

ट्राईसिटी में 7 कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही 3366 नए केस भी कन्फर्म हुए। शहर में लगातार दूसरे दिन दो जबकि एस.ए.एस. नगर जिला में 5 मौतें कन्फर्म हुई हैं।

चंडीगढ़, (पाल/सुशील/मुनीष जोशी): ट्राईसिटी में 7 कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही 3366 नए केस भी कन्फर्म हुए। शहर में लगातार दूसरे दिन दो जबकि एस.ए.एस. नगर जिला में 5 मौतें कन्फर्म हुई हैं। चंडीगढ़ में 1275 नए कोविड मरीज कन्फर्म हुए जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या अब 79767 हो गई है। पॉजिटिविटी रेट 21.96 प्रतिशत रहा जबकि शहर एक हफ्ते से औसतन 1368 केस आ रहे हैं। सबसे ज्यादा 73 केस मनीमाजरा से कन्फर्म हुए। 799 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। इसके बाद एक्टिव केस 9578 हो गए हैं।

 


दोनों ने नहीं ली हुई थी डोज
शहर के दोनों ही मृतकों की उम्र 70 साल से ऊपर थी और कोई भी डोज नहीं ली हुई थी। सैक्टर-38 वैस्ट के रहने वाले 76 वर्षीय पुरुष की मौत मोहाली स्थित ग्रेशियन हॉस्पिटल में हुई।  मरीज के मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हुए थे। वहीं, 72 वर्षीय पुरुष की मौत सैक्टर-16 जी.एम.एस.एच. में हुई। वह धनास का रहने वाला था। उसे हाइपरटैंशन और किडनी की बीमारी भी थी।

 


नयागांव थाने के मुंशी और ए.एस.आई. पॉजीटिव
 नयागांव थाना के ए.एस.आई. व मुंशी पॉजिटिव आ गए हैं। इंस्पैक्टर हरी चंद ने बताया कि मुंशी व ए.एस.आई. के पॉजिटिव आने के बाद मुलाजिमों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी काम होने पर ही थाना में आएं।

 

 

पंचकूला में 896 पॉजीटिव
 पंचकूला में मंगलवार को 896 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 2761 सैंपल लिए थे। इनमें से पंचकूला के 416 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि 480 बाहर से हैं। 

 


मोहाली में 1195 केस
उधर, एस.ए.एस. नगर जिला में मंगलवार को 1195 पॉजिटिव केस जबकि 5 की मौत भी कन्फर्म हुइ्र है। 707 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। सबसे ज्यादा 574 केस मोहाली से कन्फर्म हुए हैं। इसके बाद खरड़ में 220, ढकोली में 177, घड़ुआं में 79, बूथगढ़ में 61, डेराबस्सी में 46, बनूड़ में 22, कुराली में 11 और लालड़ू में सबसे कम 5 केस कन्फर्म हुए हैं। जिला में एक्टिव केस 8317 हो गए हैं।

 


तीन दिनों से कम हुई कोविड केसों की संख्या : डॉ. सुमन
लगातार बढ़ती कोविड केस की संख्या तीन दिनों से कम हुई है। डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेस डा. सुमन सिंह का कहना है कि फिलहाल केस ऊपर नीचे हो रहे हैं। इसे देख यह नहीं कहा जा सकता कि पीक आकर चली गई है। कम से कम एक हफ्ते तक केस कम होते हैं तो कुछ कहा जा सकता है, लेकिन अभी यह कहना कि इंफैक्शन कम हो रहा है। जनवरी के पहले दिन से शहर में ग्राफ ऊपर जा रहा है। चार दिन पहले 18 सौ तक गया था। उसके बाद से केस कम हैं।

 


पुलिस अस्पताल को बनाया मिनी कोविड सैंटर
सैक्टर-26 स्थित पुलिस अस्पताल को मिनी कोविड सैंटर बनाया गया है जिसका उद्घाटन डी.जी.पी. प्रवीर रंजन ने किया। यह सैंटर पुलिस विभाग ने सत्य साई ग्रामीण जागृति संस्था के साथ मिलकर बनाया। इस अवसर पर डी.आई.जी. ओमवरी बिश्नोई, एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल, एस.पी. हैडक्वार्टर मनोज कुमार मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी व अस्पताल के डाक्टर मौजूद रहे। डी.जी.पी. ने कहा कि सैंटर में पुलिस जवान व उनके परिजनों और बापूधाम के लोगों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। मिनी कोविड सैंटर में 52 आक्सीजन युक्त बैड बनाए गए हैं। अस्पताल में 24 घंटे मरीजों की देखभाल के लिए डाक्टरों समेत 28 स्टाफ मौजूद रहेगा। मरीजों के मनोरंजन के लिए कैरम, शतरंज, योग जैसे खेलों की सुविधा होगी। अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क भोजन, फल और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। सत्य साई ग्रामीण जागृति संस्था ने मरीजों के लिए कंबल भी अस्पताल में दिए। इसके अलावा संस्था ने अस्पताल में डाक्टरों के कैबिन, गीजर और हीटर लगाए हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!