Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Jan, 2020 03:38 PM
सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार बच्चे को गलत इंजैक्शन लगाने का आरोप नर्स पर परिजनों ने लगाया है। बच्चे के पिता जलील अहमद बेटे रहमान (10) के दांत का इलाज करवाने के लिए सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में पहुंचे।...
पंचकूला(आशीष) : सैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार बच्चे को गलत इंजैक्शन लगाने का आरोप नर्स पर परिजनों ने लगाया है। बच्चे के पिता जलील अहमद बेटे रहमान (10) के दांत का इलाज करवाने के लिए सैक्टर-6 सिविल अस्पताल में पहुंचे। दांत में दर्द होने के कारण डाक्टर ने उन्हें इंजैक्शन लगवाने के रैफर कर दिया। वहां नर्स ने बिना कार्ड पड़े बच्चे को एंटी रैबीज का इंजैक्शन लगा दिया।
जलील अमहद की बेटी ने इसकी सूचना दी और स्वयं बेहोश हो गई। जिस पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। जलील अहमद का कहना है कि अगर बेटे को कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी सिविल अस्पताल के स्टाफ की होगी। इस संबंध में सी.एम.ओ. को शिकायत देने जलील अहमद जा रहा था कि चाइल्ड विशेषज्ञ डा. पंकज सिंगला ने बताया कि बच्चा ठीक है। वहीं नर्स ने भी गलती मानी कि इंजैक्शन गलत लगाया है।