Edited By ashwani,Updated: 29 Dec, 2020 11:46 PM
सीजन का सबसे ठंडा दिन, अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा
विजिबिलिटी पहुंची 50 मीटर, 6 साल में सबसे कम रिकार्ड हुआ 29 दिसम्बर का तापमान
चंडीगढ़, (पाल) : रविवार को हुई शहर में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट हुई है। मंगलवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। पारा 3 डिग्री गिरकर 2.8 रिकार्ड हुआ है। वहीं शिमला की बीती रात का न्यूनतम तापमान 7. 7 डिग्री रहा। वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 7 डिग्री कम होकर 14 डिग्री पहुंच गया है, जोकि अभी तक का सबसे कम अधिकतम तापमान है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री रिकार्ड हुआ था। पिछले 8 साल के आंकड़े देखें तो यह तीसरी दफा है कि दिसम्बर के महीने में इतना कम तापमान रिकार्ड हुआ हो। इससे पहले साल 2017 में 1.3 डिग्री और साल 2014 में 2.3 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ था।
बर्फबारी से लुढ़का दिन का पारा
वैस्टर्न डिस्टरबैंस और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने दिन का अधिकतम तापमान भी गिरा दिया है। इससे पहले शहर की रात ठंडी चल रही थी, लेकिन दो दिन से दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में भी दिन में ठंडक जारी रहेगी। मंगलवार को इस सीजन में पहली बार घना कोहरा देखने को मिला।
दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
अगले 48 घंटों तक इसी तरह की ठंड रहने वाली है। तापमान 1 या 2 डिग्री ऊपर-नीचे होता रहेगा। जहां तक कोहरे का सवाल है तो यह चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब-हरियाणा में ज्यादा रहा। हालांकि मंगलवार को शहर में कोहरा ज्यादा रहा। वैस्टर्न डिस्टरबैंस के वक्त हुई बारिश की वजह से कोहरा कम हुआ था। अगले कुछ दिन कोहरा ज्यादा रहने वाला है। 2 या 3 जनवरी के बाद इससे कमी देखने को मिल सकती है।
दिसम्बर में न्यूनतम तापमान
साल न्यून्तम तापमान
2020 2.8 डिग्री अभी तक
2019 2.9 डिग्री
2018 3.4 डिग्री
2017 1.3 डिग्री
सबसे कम अधिकतम तापमान
साल अधिकतम तापमान तारीख
2020 14.0 डिग्री 29 दिसम्बर अभी तक
2019 8.8 डिग्री 27 दिसम्बर
2018 16.3 डिग्री 13 दिसम्बर
2017 13.0 डिग्री 16 दिसम्बर
2016 17. 4 डिग्री 26 दिसम्बर
2015 17. 4 डिग्री 25 दिसम्बर
2014 9.0 डिग्री 21 दिसम्बर
6 साल में सबसे कम रिकार्ड हुआ 29 दिसम्बर का तापमान
साल न्यूनतम तापमान
2020 2.8 डिग्री
2019 2.9 डिग्री
2018 4.4 डिग्री
2017 7.2 डिग्री
2016 9.2 डिग्री
2015 8.1 डिग्री