Edited By ashwani,Updated: 27 Mar, 2021 12:23 AM
आरोपी सुरेश (23) सिंघादेवी का रहने वाला है
नयागांव (मुनीष जोशी) : एस.एच.ओ. कैलाश बहादुर की ओर से गत दिन दो चोरों विशाल कटारिया और रविंद्र कटारिया को पकड़ा गया था, वहीं अब पुलिस ने इनके एक साथी को शुक्रवार को काबू किया है। आरोपी सुरेश (23) सिंघादेवी का रहने वाला है।
पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एस.एच.ओ. ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं।