अगले वित वर्ष से आर.एल.ए. का राजस्व नगर निगम से साझा होगा

Edited By ashwani,Updated: 15 Jan, 2021 09:42 PM

corporation gets 30 crores for the development of villages

13 गांवों के विकास के लिए निगम को मिले 30 करोड़

चंडीगढ़, (राय) : चंडीगढ़ प्रशासन अगले वित्त वर्ष से रजिस्ट्रिंग एंड लाइसैंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए .) का राजस्व नगर निगम से साझा करेगा। नवनिर्वाचित मेयर, निगम कमिश्नर के.के. यादव के साथ हुई बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने यह आश्वासन दिया। उन्होंने वार रूम बैठक में प्रशासक को भी इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने मेयर व निगम कमिश्नर को शीघ्र ही उसकी सहायता राशि से 100 करोड़ का अनुदान जारी करने का भी आश्वासन दिया।


प्रशासन से मिलेगा 102 करोड़ का अनुदान 
मेयर रविकांत ने बताया कि प्रशासन ने निगम को सौंपे गए 13 गावों के विकास के लिए भी 30 करोड़ रुपए का विशेष अनुदान मार्च माह तक  जारी करने का आश्वासन दिया है। मेयर का कहना था कि निगम को प्रशासन से कुल 102 करोड़ का अनुदान मिलेगा व इसमें से 90 करोड़ रुपए अगले वित्तीय वर्ष के दौरान चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। उनका कहना था कि प्रशासन का इंजीनियरिंग विभाग भी करीब 12 करोड़ रुपए इन गावों के विकास पर खर्च करेगा।


दो पैट्रोल पंप की साइटें भी निगम को मिलेंगी
प्रशासन ने निगम को अथिरिक्त राजस्व अर्जित करने के लिए कलाग्राम में प्रदर्शनियों की अनुमति निगम के माध्यम से करने का भी आश्वासन दिया है। राजस्व उत्पन्न करने के लिए दो अतिरिक्त पेट्रोल पंप साइटें देने का भी आश्वासन दिया गया है। निगम के पास पहले ही दो पैट्रोल पंप हैं। मेयर रविकांत ने बताया कि प्रशासन ने पार्षदों के वार्ड विकास फंड को भी बढ़ाकर 80 लाख करने का आश्वासन दिया है। प्रशासक के सलाहकार ने कहा कि उन्होंने नए महापौर के साथ बैठक की और हाल ही में नगर निगम के साथ विलय किए गए 13 गांवों में विकासात्मक गतिविधियों के लिए मूल धनराशि नगर निगम को जारी की गई है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!