शताब्दी के आगे कूदकर दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग दी जान

Edited By ,Updated: 25 Apr, 2017 10:06 AM

couple jumping in front of train

सोमवार सुबह कालका बस स्टैंड के पीछे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से कालका आने वाली शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली।

कालका(रावत) : सोमवार सुबह कालका बस स्टैंड के पीछे से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से कालका आने वाली शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। जी.आर.पी. थाना इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि युवक की जेब से उसका आधार कार्ड मिला है। उसकी पहचान कुरुक्षेत्र के गांव कमोदा के अवतार सिंह (32) पुत्र बलबीर सिंह के तौर पर हुई है। उसकी जेब से मोबाइल भी मिला। 

 

पुलिस ने जब मोबाइल के लास्ट डायलिंग पर फोन किया तो उसके भाई ने फोन रिसीव किया। पुलिस ने उसे अवतार और एक महिला की मौत की सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कालका अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। इस हादसे की वजह से शताब्दी ट्रेन भी 25 मिनट घटनास्थल पर रुकी रही। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।

 

अवैध संबंधों का पता लगने पर निकाला था काम से :
मृतक अवतार सिंह के भाई ने पुलिस को बताया कि अवतार ट्रक ड्राइवर था। पिछले 6 दिन से वह घर से गायब था। जब उससे महिला के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि आज ही सुबह उनके घर पर पंजाब के जिला पटियाला थाना जुनका की पुलिस आई थी। पुलिस ने बताया था कि अवतार पटियाला के गांव रोहड़ जगीर की 2 बच्चों की मां राजविंदर कौर (27) पत्नी गुरमीत सिंह को लेकर 3 दिन से गायब है। 

 

पुलिस के जाने के 3 घंटे बाद ही कालका जी.आर.पी. से दोनों की मौत की खबर मिली। मृतका राजविंदर का पति गुरमीत भी अपने परिजनों को लेकर कालका पहुंचा। गुरमीत ने बताया कि उससे राजविंद्र की शादी 2007 में हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं। अवतार पहले उसी के साथ ट्रक पर रहता था। उसे राजविंदर से उसके संबंधों के बारे में पता चला था तो उसने उसे काम से निकाल दिया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!