Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 05:25 PM
एग्जाम सिर पर हैं और शिक्षा विभाग छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय उन्हें ट्रिप पर ले जाने की तैयारी में है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा भले ही आठवीं कक्षा का चुनाव किया गया है लेकिन इसका असर उनकी वार्षिक परिक्षाओं पर पड़ेगा।
चंडीगढ़, (रश्मि रोहिला) : एग्जाम सिर पर हैं और शिक्षा विभाग छात्रों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय उन्हें ट्रिप पर ले जाने की तैयारी में है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा भले ही आठवीं कक्षा का चुनाव किया गया है लेकिन इसका असर उनकी वार्षिक परिक्षाओं पर पड़ेगा। यदि शिक्षा विभाग ही परिक्षाओं को गंभीरता से नहीं लेगा तो आठवीं कक्षा के छात्र व शिक्षक भला कैसे गंभीरता से लेंगे। यू.टी. कैडर एजुकेशनल एम्प्लाइज यूनियन इसकी कड़ी निंदा की है।
यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज का कहना है कि शिक्षा विभाग के पास सर्वशिक्षा अभियाान के तहत काम कर रहे शिक्षकों व कांट्रैक्ट पर कार्यरत काऊंसलर्स की पिछले कई माह से पैंडिंग पड़ी सैलरी देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन दूसरी ओर शिक्षा विभाग शहर के 114 स्कूलों के छात्रों को कपूरथला स्थित साइंस सिटी घुमाने ले जाने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के फंड में से 69,53,500/- रुपए खर्च करके 8वीं कक्षा के बच्चों को ट्रिप पर ले जा रहा है। वह भी तब, जब फाइनल एग्जाम सिर पर हैं।
शिक्षा विभाग स्टूडैंट्स के साथ कर रहा भेदभाव
शिक्षा विभाग ने बच्चों को ट्रिप पर ले जाने की सारी जिम्मेदारी कलस्टर हैड्स, प्रिंसिपल्स और टीचर्स पर डाल दी है। इस फरमान में यह भी लिखा है कि केवल एक स्कूल के 50 बच्चे और 2 टीचर्स इस ट्रिप पर जाएंगे। कंबोज के अनुसार विभाग के टूर प्लान को लेकर आलोचन शुरू हो गई है। इसके साथ ही जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें अनुसूचित जाती से कितने और जनरल कैटागरी से कितने बच्चे जाएंगे, इसका भी ब्यौरा जाति समीकरण पर किया गया है।
एस.एस.ए. के शिक्षकों और काऊंसलर्स की सैलरी बकाया
एस.एस.ए. (सर्व शिक्षा अभियान) के तहत सरकारी स्कूलों में कार्य करने वाले शिक्षकों की दो माह की सैलरी बकाया है। वहीं काऊंसलर्स की पिछले चार माह से सैलरी नहीं आई है।
कितने बच्चे जाएंगे टूर पर और कितना होगा खर्च
क्लस्टर इंचार्ज स्टूडैंट स्टूडैंट्स का खर्चा एस.सी. एस.टी. स्टूडैंट्स का खर्चा कुल स्टूडैंट
जी.एम.एस.एस.एस.-8बी 523 2,61,500 51 25,500 574 2,87,000
जी.एम.एस.एस.एस.-10 533 2,66,500 83 41,500 616 3,08,000
जी.एम.एस.एस.एस.-15 508 2,54,000 241 120500 749 3,74,500
जी.एम.एस.एस.एस.-16डी 383 1,91,500 71 35,500 454 2,27,000
जी.एम.एस.एस.एस.-26,(T.M) 557 2,78,500 31 15,500 588 2,94,000
जी.एम.एस.एस.एस.-27सी 452 2,26,000 81 40,500 533 2,66,500
जी.एम.एस.एस.एस.-33डी 424 2,12,000 57 28,500 481 2,40,500
जी.एम.एस.एस.एस.-35डी 448 2,24,000 66 33,000 514 2,57,000
जी.एम.एस.एस.एस.-37बी 414 2,07,000 126 63,000 540 2,70,000
जी.एम.एस.एस.एस.-38वैस्ट 609 3,04,500 264 1,32,000 873 4,36,500
जी.एम.एस.एस.एस.-40बी 800 4,00,000 153 76,500 953 4,76,500