एफ बार गोलीकांड : एक आरोपी ने दायर की जमानत याचिका

Edited By Priyanka rana,Updated: 04 Jan, 2019 06:32 PM

f bar

सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की एफ बार कैफे में बर्थ डे पार्टी में गोली चलाने वाले पांच आरोपियों में से एक आरोपी रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी ने शुक्रवार को जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है।

चंडीगढ़(सुशील) : सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की एफ बार कैफे में बर्थ डे पार्टी में गोली चलाने वाले पांच आरोपियों में से एक आरोपी रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी ने शुक्रवार को जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। 

याचिका में कहा कि पुलिस मामले की जांच पूरी कर चुकी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, इसलिए उसकी जमानत याचिका मंजूर की जाए। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 7 जनवरी तय की है। 

यह है था मामला :
20 नवम्बर, 2018 को सहदेव सलारिया की जन्मदिन पार्टी का आयोजन एफ बार में किया गया था। पार्टी में रिंकू अपने दोस्त चेतन मुंजाल, राजेश कुमार पासवान, अर्जुन ठाकुर और रोहित भारद्वाज उर्फ रिम्मी गया था। जयदीप के साथ दीपक कुंडू, योगेश्वर व पंकज के साथ रिंकू और उसके दोस्तों के बीच मारपीट हो गई। 

मारपीट के दौरान रिंकू और चेतन मुंजाल ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिए। फायरिंग में जयदीप समेत तीन युवक घायल हुए थे। घायल हुए दो युवक को जी.एम.सी.एच. 32 में और जयदीप को एलकैमिस्ट अस्पताल में दाखिल करवाया था। 

सैक्टर-26 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले में फरार आरोपी रिंकू अपने दोस्त चेतन मुंजाल, राजेश कुमार पासवान, अर्जुन ठाकुर को पकड़ नहीं पा रही थी। बाद में पुलिस अफसरों ने केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया था। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!