पंचकूला सैक्टर-20 में महिला से मारपीट, कपड़े फाड़े

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Jul, 2019 11:55 AM

female assault

सैक्टर-20 में महिला के साथ चार लोगों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले।

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-20 में महिला के साथ चार लोगों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैक्टर-20 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। 

सैक्टर-20 में महिला किसी के घर में काम करती है और उसके साथ वाले घर में एक अन्य लड़की भी काम करती है। लड़की को हटाकर मकान मालिक ने पीड़ित महिला को काम पर रख लिया क्योंकि लड़की बार-बार छुट्टी करती थी। इसी बात से लड़की महिला से रंजिश रखने लगी थी। शाम करीब 5 बजे पीड़ित महिला सैक्टर-20 की मेन सड़क के पास पहुंची तो वहां पर पहले से मौजूद दो लड़कियों व दो लड़कों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ डाले। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!