इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2 में खड़ी कार में लगी आग

Edited By Updated: 15 Jan, 2020 11:33 AM

fire in car

इंडस्ट्रीयल एरिया फेज दो स्थित प्लाट के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई।

चंडीगढ़(सुशील) : इंडस्ट्रीयल एरिया फेज दो स्थित प्लाट के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। राहगीर ने सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और कार में लगी आग पर काबू पाया। कार का इंजन पूरी तरह जल गया है। 

फायरकर्मियों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। कार मालिक अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह वह काम पर इंडस्ट्रीयल एरिया फेज दो आया था। उसने अपनी गाड़ी प्लाट के बाहर फुटपाथ खड़ी कर दी। करीब साढ़े दस बजे वहां से गुजर रहे राहगीर ने गाड़ी के इंजन से धुआं निकलते हुए देखा। अचानक गाड़ी के इंजन में आग लग गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!