Edited By Priyanka rana,Updated: 26 May, 2019 11:35 AM
शनिवार को चंडीगढ़ के सैक्टर-50 में स्थित मॉर्डन जेल बुड़ैल के पीछे जंगल में भीषण आग लग गई।
चंडीगढ़ : शनिवार को चंडीगढ़ के सैक्टर-50 में स्थित मॉर्डन जेल बुड़ैल के पीछे जंगल में भीषण आग लग गई। आग शाम को चार बजे लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंची।
लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका। आसपास के इलाके में धुआं ही धुआं फैल गया और रात तक भी नहीं आसमान में धुआं छाया हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वैसे गर्मियों में आग लगने की घटनाओं में अक्सर इजाफा हो जाता है।