चंडीगढ़-दुबई फ्लाइट में हैंड बैग रखने को लेकर महिला ने किया हंगामा

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 19 Aug, 2022 08:55 PM

flight delayed by 3 hours cisf ejected the passenger from the flight

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट में हैंड बैग रखने को लेकर इंडिगो कर्मचारियों व पैसेंजर के बीच हुई कहासुनी के कारण फ्लाइट ने करीब 3 घंटे विलम्ब से उड़ान भरी। जिसके कारण पैसेंजरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सी.आई.एस.एफ. ने...

चंडीगढ़,(लल्लन यादव):चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट में हैंड बैग रखने को लेकर इंडिगो कर्मचारियों व पैसेंजर के बीच हुई कहासुनी के कारण फ्लाइट ने करीब 3 घंटे विलम्ब से उड़ान भरी। जिसके कारण पैसेंजरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सी.आई.एस.एफ. ने हंगामा करने वाली 40 वर्षीय महिला को फ्लाइट से बाहर निकाला। जिसके बाद फ्लाइट शाम को करीब 7.30 बजे दुबई के लिए रवाना हुई। चंडीगढ़ के रहने वाले विशाल दुबई के प्राइवेट स्कूल में मुख्याध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वह भी इसी फ्लाइट से दुबई जा रहे थे।

 

उन्होंने बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई55 में 45 वर्षीय महिला अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ फ्लाइट में जा रही थी। जब फ्लाइट में पैसेंजर बैठने शुरू हो गए इस दौरान महिला ने फ्लाइट के एमरजेंसी द्वार पर अपना हैंड बैग रख दिया। जिसके बाद इंडिगो फ्लाइट के कर्मचारियों ने मना किया तो महिला ने लडऩा शुरू कर दिया। कर्मचारियों व महिला के बीच इतना विवाद बढ़ गया कि कर्मचारियों को सी.आई.एस.एफ. के जवानों को बुलाना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने महिला व उसके परिवार को फ्लाइट से बाहर निकाला। जिसके बाद फ्लाइट ने चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी।

 

 

सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान भी कर रही थी हंगामा
इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि महिला सिक्योरिटी चैकिंग के दौरान भी काफी बहस कर रही थी। सिक्योरिटी चैकिंग होने के बाद उसने फ्लाइट में भी क्रू मैंबर के साथ भी हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद उसको सी.आई.एस.एफ. की मदद से फ्लाइट से उतारा गया। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में दूसरे पैसेंजर परेशान ना हो इस कारण महिला को फ्लाइट से उतारा गया है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए इंडिगो फ्लाइट का संचालन सप्ताह में 4 दिन किया जाता है। चंडीगढ़ से दुबई के लिए यह फ्लाइट शाम 4.30 बजे उड़ान भरती है, लेकिन महिला द्वारा हंगामा करने के कारण यह फ्लाइट करीब 3 घंटे देरी रवाना हुई।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!