GMCH के रैजीडैंट डॉक्टर्स ने किया एडवाइजर का घेराव, बिल के खिलाफ जताया विरोध

Edited By Priyanka rana,Updated: 02 Aug, 2019 09:49 AM

gmch resident doctors strike

एन.एम.सी. बिल-2019 को लेकर जी.एम.सी.एच. के रैडीजैंट्स डॉक्टर्स ने वीरवार को भी अपनी स्ट्राइक जारी रखी।

चंडीगढ़(पाल) : एन.एम.सी. बिल-2019 को लेकर जी.एम.सी.एच. के रैडीजैंट्स डॉक्टर्स ने वीरवार को भी अपनी स्ट्राइक जारी रखी। बुधवार को जहां ऑल इंडिया लैवल पर आई.एम.ए. (इंडियन मैडीकल एसोसिशन) व जी.एम.एस.एच. ने एक दिन की स्ट्राइक की। वहीं जी.एम.सी.एच. ने स्ट्राइक को दूसरे दिन भी जारी रखा।

PunjabKesari

जी.एम.सी.एच. में 300 रैजीडैंट डॉक्टर्स हैं, जिन्होंने सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिल के खिलाफ विरोध जताया। वीरवार को संस्थान में ए.बी.बी.एस. का नया सैशन भी शुरू हुआ। यू.टी. एडवाइजर मनोज परिदा बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे। डॉक्टर्स ने उनका भी घेराव किया। उन्होंने एडवाइर से बिल के बारे में रोष जताया कि वह मैडीकल फिल्ड के लिए सही नहीं है इसमें बदलाव की जरूरत है। एडवाइजर ने डॉक्टर्स की बात सुनी और कहा कि यह नैशनल लैवल का मामला है। इसे लेकर जरूर कुछ हल निकाला जाएगा। 

कंसल्टैंट के हवाले रही ओ.पी.डी., कम रही मरीजों की संख्या :
जी.एम.सी.एच. -32 रैजीडैंट डॉक्टर्स एसो. के मुताबिक फिलहाल वह आई.एम.ए. एसोसिएशन व पी.जी.आई. रैजीडैंट डॉक्टर्स से बात कर रहे हैं कि स्ट्राइक को बंद करना है या इसे जारी रखना है। यह मुद्दा बहुत सीरियस है, जिसे लेकर हमे कदम उठाना होगा। 

PunjabKesari

वहीं पैशेंट केयर को देखते हुए किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। ओ.पी.डी. सर्विस भले ही हमने बंद की हो लेकिन दूसरी सभी एमरजैंसी सर्विस पहले की तरह काम कर रही हैं। दूसरे दिन भी स्ट्राइक के कारण ओ.पी.डी. में मरीजों की संख्या कम रही। ओ.पी.डी. कंसल्टैंट के हवाले रही। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!