Edited By Priyanka rana,Updated: 04 Mar, 2019 04:22 PM
एक बार फिर विदेशों में चंडीगढ़ के हैरीटेज फर्नीचर को ऑक्शन के जरिए नीलाम किया जाएगा।
चंडीगढ़(विजय) : एक बार फिर विदेशों में चंडीगढ़ के हैरीटेज फर्नीचर को ऑक्शन के जरिए नीलाम किया जाएगा। इस बार ऑक्शन शिकागो में 21 मार्च को होने जा रही है। खास बात यह है कि इस ऑक्शन में कुल 6 स्लॉट्स रखे गए हैं। इनमें फ्रेंच आर्कीटैक्ट पियरे जैनरे द्वारा डिजाइन किए गए फर्नीचर शामिल हैं। जिन फर्नीचर की ऑक्शन होने जा रही है, वे किसी समय में पंजाब यूनिवर्सिटी, प्रशासकीय बिल्डिंग और हाईकोर्ट में इस्तेमाल होते थे।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन से लेकर मिनिस्ट्री तक शिकायत पहुंचने के बावजूद शहर के हैरीटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी जारी है। वहीं शहर के लोगों द्वारा आलोचना की जा रही है कि बार-बार हो रही इन ऑक्शन से यह बात पूरी तरह से साबित हो गई कि पियरे जैनरे के चंडीगढ़ में दिए गए योगदान की चंडीगढ़ प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है।
गैरकानूनी तरीके से चंडीगढ़ से विदेशों में भेजे जा रहे फर्नीचर की शिकायत इससे पहले विदेश मंत्रालय तक को की जा चुकी है। इस शिकायत में चंडीगढ़ से फर्नीचर को अवैध तरीके से विदेशों तक भेजने की अधिक संभावना जताई गई है।
ये फर्नीचर आइटम रखे गए हैं ऑक्शन में
फर्नीचर अनुमानित राशि (डॉलर्स में)
एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग की 7000 से 9000
फोल्डिंग स्क्रीन
कॉलेज ऑफ आर्कीटैक्चर 3000 से 5000
के दो स्टूल्स
एडमिनिस्ट्रैटिव बिल्डिंग 5000 से 7000
के फाइल रैक
आर्कीटैक्चर कॉलेज 3000 से 5000
के स्टूल्स
ईजी आर्म चेयर 15000 से 20000
पी.यू. के कैफेटेरिया 5000 से 7000
की डाइनिंग टेबल