हिस्ट्रीशीटर बाला को डिस्ट्रिक्क क्राइम सैल ने किया गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Jan, 2022 09:15 PM

history sheeter bala arrested

जमानत मिलने के बाद नहीं पेश हो रही थी अदालत में

चंडीगढ़, (सुशील राज) : एन.डी.पी.एस. केसों में जमानत के बाद अदालत में पेश न होने पर फरार चल रही हिस्ट्रीशीटर बाला को डिस्ट्रिक्क क्राइम सैल की टीम ने सैक्टर-25 से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी महिला सैक्टर-38 की रहने वाली है और उसके खिलाफ 52 केस चोरी और एन.डी.पी.एस. एक्ट के दर्ज हैं। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी महिला को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया। 

 

डिस्ट्रिक्क क्राइम सैल इंचार्ज नरेंद्र पटियाल की टीम को सूचना मिली कि एन.डी.पी.एस. केसों में जमानत के बाद पेशी पर पेश नहीं हो रही हिस्ट्रीशीटर सैक्टर-25 में घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बाला को पकड़कर सैक्टर-39 थाने के हवाले कर दिया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!