Daily horoscope : आज इन राशियों को मिलेगा हर तरह का भौतिक सुख
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jul, 2026 10:49 AM

मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, हर मामले के प्रति
मेष : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मान-सम्मान की प्राप्ति, हर मामले के प्रति दोनों पति-पत्नी की एक जैसी सोच-अपरोच रहेगी।
वृष: डरे-डरे मन तथा मनोबल में टूटन के कारण आप किसी भी नई कोशिश को हाथ में लेने की हिम्मत न रखेंगे, सफर भी न करें।
मिथुन: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, इरादों में मजबूती, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।
कर्क : प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी, शत्रु भी आपकी पकड़ में रहेंगे।
सिंह : आम सितारा मजबूत जो आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, प्रभाव भी बना रहेगा।
कन्या : टीचिंग, कोचिंग, स्टेशनरी, प्रकाशन, फोटो-वीडियोग्राफी, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, सफलता तथा मान-सम्मान देने वाला सितारा, मौसम के एक्सपोइयर से अपने आपको बचाकर रखें।
वृश्चिक: चूंकि सितारा नुकसान देने वाला है, इसलिए न तो कोई कारोबारी टूर करें और न ही बेध्यानी के साथ कोई डील करें।
धनु : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने वाला, कामकाजी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग का भी बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
मकर: किसी अफसर के साॅफ्ट-लचीले रुख के कारण आपकी कोई प्रॉब्लम सुलझ सकती है, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कुंभ: किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में जी लगेगा।
मीन : सितारा पेट के लिए ढीला, लापरवाही के साथ खान-पान न करें, लिखत-पढ़त के काम भी एहतियात के साथ करें।