Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jul, 2026 07:04 AM

Aaj Ka Good Luck (22nd July 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाले परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। 22 जुलाई 2026 का दिन भी कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ, सफलता और शुभ समाचार...
Aaj Ka Good Luck (22nd July 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाले परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। 22 जुलाई 2026 का दिन भी कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ, सफलता और शुभ समाचार लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को धैर्य और समझदारी से कार्य करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में यदि राशि के अनुसार छोटे-छोटे ज्योतिषीय उपाय किए जाएं तो शुभ फलों में वृद्धि होने के साथ-साथ नकारात्मक प्रभावों को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आइए जानते हैं, 22 जुलाई 2026 को मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का गुडलक क्या कहता है और किस राशि के जातकों को अपनी किस्मत चमकाने के लिए कौन-सा शुभ उपाय करना चाहिए।
मेष- आज का दिन रोमांस और स्वतंत्रता से भरा रहेगा। आपकी अनोखी सोच साथी को बहुत लुभाएगी। जीवन को एक नई दिशा मिलेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय- ॐ हनुमते नमः का 108 बार जाप करें।
वृष- आज का दिन भावनाओं और प्रेम से भरा रहेगा। आपकी संवेदनशीलता और रचनात्मकता साथी को आपके और करीब लाएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी।
उपाय- काले-सफेद कंबल का दान करें।
मिथुन- आपकी आर्थिक स्थिति के लिए आज का दिन बेहद सुखद साबित हो सकता है। माता-पिता का सहयोग और स्नेह किसी भी काम में मुश्किल नहीं आने देगा।
उपाय- भगवान शिव को गंगा जल और बेलपत्र अर्पित करें।
कर्क- धन से जुड़ी चिंताओं का हल मिलेगा और उम्मीद से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सिंगल और क्रश का संवाद एक बार फिर से शुरु होने की संभावना है।
उपाय- पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
सिंह- प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद समाप्त होंगे। मकान, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बनेगी। सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके दिल को छू जाएगी।
उपाय- शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
कन्या- जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- भगवान लक्ष्मी नारायण की कथा पढ़ें या सुनें।
तुला- अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर पाने में कामयाब होंगे। निवेश किए गए धन से बड़ा लाभ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
उपाय- ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक- अपने माता-पिता और बच्चों के साथ मस्ती करेंगे, रिश्ते मजबूत होंगे। विरोधियों की चाल को नाकाम करते हुए आगे बढ़ेंगे।
उपाय- गंगा जल को प्रणाम करके पिएं।
धनु- करियर के क्षेत्र में उन्नति तो होगी लेकिन उसे संभाले रखना आपके व्यवहार पर निर्भर करता है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी।
उपाय- राधे कृष्ण नाम का नियमित स्मरण करें।
मकर- आज का दिन थोड़ा खट्टा-थोड़ा मिठ्ठा रहने वाला है। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लगे तो उसे प्यार से समझाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय- भगवान कार्तिकेय को मौसमी फल चढ़ाएं।
कुंभ- सामाजिक स्तर पर सुखद क्षण व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के भी योग हैं।
उपाय- ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
मीन- आप कुछ ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। जो काम अटक रहे हैं वो आज पूरे हो सकते हैं। आप लव लाइफ के विवादों में न पड़ें तो ही अच्छा है।
उपाय- भगवान विष्णु को चंपा के सुगंधित फूल अर्पित करें।