पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले में क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 06 Dec, 2022 06:47 PM

ias of haryana sanjeev verma got the statement recorded

हरियाणा मे तीन करोड़ 53 लाख रुपए के पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला मामले में शिकायतकत्र्ता हरियाणा के आई.ए.एस. संजीव वर्मा को चंडीगढ़ पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर कोई ऐतराज नहीं है। यह ब्यान आई.ए.एस.संजीव कुमार ने चंडीगढ़ जिला अदालत में दर्ज करवाए...

चंडीगढ़,(सुशील राज): हरियाणा मे तीन करोड़ 53 लाख रुपए के पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला मामले में शिकायतकत्र्ता हरियाणा के आई.ए.एस. संजीव वर्मा को चंडीगढ़ पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर कोई ऐतराज नहीं है। यह ब्यान आई.ए.एस.संजीव कुमार ने चंडीगढ़ जिला अदालत में दर्ज करवाए हंै। जिसके बाद अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया था मामले की जांच हरियाणा के रोहतक में भी चल रही है।

 


चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में इसी वर्ष बीते सितंबर में कैंसलेशन रिपोर्ट दायर की थी। वैल्फेयर ऑफ शैड्यूल्ड कास्ट्स एंड बैकवर्ड क्लासिज विभाग के डायरैक्टर रहते हुए संजीव वर्मा की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने 13 मई, 2019 को धोखाधड़ी, जालसाजी समेत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धाराओं में यह केस दर्ज किया था। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा था कि मामले में हरियाणा का विजीलैंस विभाग रोहतक में एफ.आई.आर. दर्ज कर पहले ही केस की जांच कर रहा है। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज एफ.आई.आर. को कैंसल किया जाए। इसके लिए क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई थी। मामले में एफ.आई.आर. कैंसलेशन की मांग पर जवाब पेश करने के लिए कोर्ट नोटिसों के बावजूद शिकायतकत्र्ता आई.ए.एस. वर्मा के पेश न होने पर उनके जमानती वारंट जारी किए गए थे।

 

 

एस.सी. और एस.टी. स्टूडैंट्स के फंड में घपला
आई.ए.एस. संजीव वर्मा ने पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप देने में 3,53,10,500 रुपए का घपला होने का संदेह जताया था। मार्च, 2019 में यह घपला सामने आया था। हरियाणा राज्य में एस.सी. और एस.टी. स्टूडैंट्स के लिए यह स्कॉलरशिप थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!