Edited By Priyanka rana,Updated: 10 Jul, 2019 12:17 PM
पिंजौर स्थित सूरजपुर मेंं एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
पंचकूला(चंदन) : पिंजौर स्थित सूरजपुर मेंं एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी अनुसार जागीर की पत्नी मेना ने बताया कि परिवार के साथ सूरजपुर में रहती है।
मंगलवार रात करीब 9 बजे पति की वहीं रहने वाले राजू के साथ किसी बात लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद राजू ने पति के पेट पर चाकू से हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद पति को उपचार के लिए सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए सैक्टर-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया।