पढ़ाई के लिए पिता ने डांटा तो 12 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दी

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 24 Oct, 2020 09:05 PM

life by hanging

पंचकूला सैक्टर-4 की घटना, 7वीं क्लास में पढ़ता था

पंचकूला,(चंदन): सैक्टर-4 मेंं एक 12 साल के बच्चे ने फंदे से लटकर जान दे दी। मृतक के पिता ने बताया कि वे कुछ समय पहले ही दिल्ली से पंचकूला सैक्टर-4 मेंं शिफ्ट हुए थे। उनका बेटा डेविन 7वीं क्लास में पढ़ता था। शुक्रवार शाम को उन्होंने पढ़ाई को लेकर बेटे को थोड़ा डांट दिया था। शनिवार सुबह डेविन अपने पिता के साथ कंचक पूजा करने गया था। उसके बाद दोनों वापस घर आ गए।

 


माता-पिता के जाने के बाद किया सुसाइड
डेविन के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए थे और उनका पांच साल का छोटा बेटा घर पर ही था। जब वे वापस आए तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि बड़ा बेटा डेविन पंखे से चुन्नी बांधकर लटका हुआ था। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और उसे सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेविन के हाथ पर दांत के कई निशान थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसके छोटे भाई ने उसे दांत काटा है। सैक्टर-2 पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!