सर्विस व्हीकलों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन जरुरी होगा

Edited By bhavita joshi,Updated: 09 Jan, 2019 10:25 AM

location tracking device and panic button will be required in service vehicles

यू. टी. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट शहर में सर्विस व्हीकल में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगवाने को अनिवार्य करने जा रहा है।

चंडीगढ़(साजन) : यू. टी. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट शहर में सर्विस व्हीकल में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगवाने को अनिवार्य करने जा रहा है। इससे कैब और दूसरे सर्विस व्हीकल में व्हीकल के लोकेशन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। नए वाहनों में यह डिवाइस लगनी शुरू हो जाएगी, जबकि पुराने वाहनों कुछ मोहलत देकर डिवाइस लगवाने को कहा जाएगा। निर्धारित समय में डिवाइस नहीं लगवाने वाले व्हीकल का चालान किया जाएगा।

इस सन्दर्भ में यू. टी. ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से सभी वाहनों में लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन (वी. एल. टी.) लगवाने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया है। अब शहर में भी इसे जल्द लागू किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अनुसार वाहनों में 1 जनवरी से पैनिक बटन अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद जो भी टैक्सी या ट्रांसपोर्ट पैसेंजर वाहन सड़क पर उतरेगा, उसमें वी. एल. टी. और पैनिक बटन होना जरुरी है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!