लॉकडाऊन-4 : चंडीगढ़ में रिलैसेशन पर फैसला आज

Edited By Priyanka rana,Updated: 18 May, 2020 09:07 AM

lockdown 4 decision on relaxation in chandigarh today

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तो रविवार शाम को लॉकडाउन-4 के दौरान कई आर्थिक गतिविधियां खोले जाने को लेकर घोषणाएं कर दी, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन इस पर सोमवार को फाइनल फैसला करेगा।

चंडीगढ़ (साजन) : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तो रविवार शाम को लॉकडाउन-4 के दौरान कई आर्थिक गतिविधियां खोले जाने को लेकर घोषणाएं कर दी, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन इस पर सोमवार को फाइनल फैसला करेगा। 

गृह मंत्रालय ने कई मामलों में राज्यों और यू.टी. को अपना फैसला लेने के लिए खुद अधिकृत किया है। हालात का जायजा लेने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन सोमवार को उन तमाम मामलों में निर्णय करेगा, जिस पर यू.टी. प्रशासन को फाइनल कॉल लेनी है।

रविवार रात 9 बजे केंद्रीय गृह मंत्रालय के कैबिनेट सैक्रेटरी से चंडीगढ़ के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई, लिहाजा इसको लेकर प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर को भी जानकारी देनी है, जिस पर विस्तार से चर्चा के बाद सोमवार को फैसला लिया जाएगा।

लॉकडाउन में रिलैक्सेशन के टाइम पर भी नए सिरे से विचार हो सकता है। प्रशासन इसके समय में तब्दीली कर सकता है। वहीं अगर मंजूरी मिली तो मंगलवार से पूरी तरह से सरकारी दफ्तरों में पब्लिक डीलिंग शुरू हो सकेगी।

दुकानें खोलने में ऑड-इवन सिस्टम हट सकता है :
प्रशासन की सूची में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय ऑड-ईवन के हिसाब से दुकानें खोलने को लेकर होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ऑड-ईवन की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त की जा सकती है। यानी अब सभी दुकानों को बिना ऑड-ईवन खोलने की अनुमति दी जा सकती है। सैक्टरों की डिवाइडिंग रोड पर जो शॉप्स हैं, उन्हें भी खोलने की अनुमति दी जा सकती है।

इंटर स्टेट और इंटर सिटी बस सेवा :
इंटर स्टेट बस सेवा के साथ-साथ इंटरसिटी बस सेवा की भी शुरुआत हो सकती है, लेकिन इसमें किस तरह की एहतियात रखनी है इसको लेकर दिशा-निर्देश व्यापक चर्चा के बाद ही जारी किए जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिटी के भीतर बस या रेल सेवा शुरू करने और इंटर स्टेट बस सर्विस शुरू करने का फैसला राज्यों व यू.टी. पर छोड़ा है लिहाजा सोमवार को इसके खुलने की काफी अधिक संभावना है। 

बताया जा रहा है कि पहले उन राज्यों से बातचीत की जाएगी जहां तक फिलहाल सी.टी.यू. की बस सेवा चलती है। अगर कहां से हरी झंडी मिलती है तो इन शहरों व राज्यों को जाने वाली सी.टी.यू. बसों की सूची तय की जाएगी। 

यहां बता दें कि सी.टी यू. की बस सेवा चलने से प्रशासन को अच्छी खासी आमदनी होती है। इंटरसिटी के कुछ रूट ही प्रोफिट में रहते हैं लेकिन सी.टी.यू. की अंतरराज्जीय बस सेवा फिलहाल सी.टी.यू. के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। लिहाजा इसे शुरू करने पर प्रशासन का मुख्य फोकस रहेगा। 

दिक्कत वाली बात यह है कि इन बसों को अगर चलाया जाता है तो इनमें कितनी सवारियां ले जाने की अनुमति होगी। बताया जा रहा है कि इसको लेकर हरियाणा या कुछ अन्य राज्यों के हाल ही में जारी दिशा- निर्देश फॉलो किए जा सकते हैं।

सैक्टर-17 पर भी होगा निर्णय :
चंडीगढ़ प्रशसन सैक्टर-17 में भी दुकानें खोलने का सोमवार की वॉर रूम मीटिंग में निर्णय ले सकता है। एम.एच.ए. की ओर से दी गई गाइडलाइंस में कहा गया है कि दुकानों पर ग्राहकों के बीच छह फीट की दूरी रखनी होगी व एक बार में पांच से ज्यादा को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। 

इंटर स्टेट व्हीकल की मूवमैंट पर भी यू टी. प्रशासन अन्य राज्यों से बात कर फैसला ले सकता है। स्कूल कालेज व कोचिंग इंस्टीच्यूट्स बंद रहेंगे। ऑनलाइन व डिस्टैंस लर्निंग खुली रहेगी।

होम डिलीवरी की परमिशन मिलेगी :
रैस्टोरैंट्स को खुलने की इजाजत होगी लेकिन यहां किचन में सामान बनाकर केवल होम डिलीवरी करने को इजाजत मिलेगी। जो लोग या स्टूडैंट्स शहर में रैंट पर रहते हैं और जहां किचन की सुविधा नहीं है, उनके लिए यह निर्णय लिया गया है। यू.टी. में सैलून, बार्बर शॉप और शॉपिंग कॉम्पलैक्स खोलने की इजाजत दी जा सकती है, इसको लेकर भी फैसला लिया जा सकता है।

स्टेडियम खुलेंगे मगर दर्शक नहीं जाएंगे :
प्रशासन शहर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स और स्टेडियम खोलने की इजाजत दे सकता है लेकिन यह कैवल स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए होगा। दर्शकों को यहां आने की अनुमति नहीं होगी। नाइट कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक पूर्व की भांति शहर में लगा रहेगा। 65 साल के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और दस साल से कम के बच्चों को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। कंटेनमैंट जोन जैसे बपूधाम व सैक्टर-30 में केवल जरूरी सेवाओं की अनुमति होगी।

कैब और ऑटो पर लिया जा सकता है निर्णय :
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कैब और ऑटो चलाने का निर्णय भी लिया जा सकता है। इसमें भी यही चीज देखी जाएगी कि कितनी सवारियों को बैठाने की परमिशन दी जाए। फोर व्हीलर और टू व्हीलर के मामले में वैसे तो केंद्र के पहले के निर्देश हैं कि तीन से ज्यादा सवारियां नहीं बिठाई जा सकती, लेकिन लॉकडाउन-4 में इनमें कोई तब्दीली होगी इसको लेकर भी नए सिरे से फैसला लिया जा सकता है। वैसे माना जा रहा है कि पुराने आदेश ही जारी रहने की संभावना है,जिसमें टू-व्हीलर पर केवल एक जबकि फोर-व्हीलर में केवल तीन लोग ही ट्रैवल कर सकते हैं।

परिदा का ट्वीट, इलैट्रिसिटी और वाटर बिल संपर्क सैंटरों में जमा करवा पाएंगे लोग :
संपर्क सैंटरों में जाकर लोग बिल जमा करा सकेंगे। इस संदर्भ में एडवाइजर मनोज परिदा ने रविवार देर रात ट्वीट भी किया कि इलैट्रिसिटी बिल व वाटर बिलों के साथ अकाऊंट टू ऑटो डेबिट की सुविधा जोड़नी चाहिए जिससे प्रशासन को न केवल रैवेन्यू मिलेगा बल्कि लोगों को भी लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। इससे सामाजिक दूरी का भी पालन होगा। 

 

  
  
 
 
  
 
   

 
     

  


    

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!