नोटीफिकेशन जारी: आपत्तियों के बावजूद अब नया नाम सैक्टर-13 (मनीमाजरा)

Edited By pooja verma,Updated: 11 Feb, 2020 10:24 AM

notification released despite objections now renamed sector 13 manimajra

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर के गांव-कॉलोनियों के नाम बदलने की नोटीफिकेशन जारी कर दी गई।

चंडीगढ़  (साजन) : चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सोमवार को शहर के गांव-कॉलोनियों के नाम बदलने की नोटीफिकेशन जारी कर दी गई। शहर को इस नोटीफिकेशन के बाद सैक्टर-13 (मनीमाजरा), सैक्टर-12 वेस्ट, 14 वेस्ट, 39 वेस्ट, 56 वेस्ट, बिजनैस और इंडस्ट्रियल पार्क- एक, दो और तीन मिल जाएंगे। नोटीफिकेशन जारी होने के बाद अब सभी आफीशियल निर्देशों में इन्हीं सैक्टरों का जिक्र होगा। कहीं भी पुराने नाम को दर्ज नहीं किया जाएगा।

 

3 जनवरी को सैक्टर-9 स्थित यू.टी. सचिवालय में प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में इस प्रस्ताव को आखिरी मंजूरी दी गई थी। मनीमाजरा को सैक्टर-13 बनाए जाने को लेकर लोगों ने आपत्ति भी जताई थी, लेकिन प्रशासन ने इन तमाम आपत्तियों को दरकिनार कर दिया। प्रशासन ने मनीमाजरा को सैक्टर-13 तो घोषित कर दिया लेकिन लोगों के ऐतराज को देखते हुए इसके साथ मनीमाजरा भी जोड़ दिया गया है। यानि अब मनीमाजरा सैक्टर-13 (मनीमाजरा) के नाम से जाना जाएगा।

 

60 लोगों ने सुझाव दिए थे  
यहां बता दें कि यू.टी. प्रशासन की ओर से नाम बदलने को लेकर शहरवासियों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए थे। प्रशासन के पास करीब 60 लोगों ने नामों को बदलने को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। इनमें से ज्यादातर लोग पक्ष में बताए गए थे, लेकिन प्रशासन के पास चंडीगढ़ में सैक्टर-13 बनाए जाने को लेकर सबसे ज्यादा ऐतराज आए थे। 

 

लोगों की दलील थी कि मनीमाजरा का अपना इतिहास है लिहाजा इसका नाम न बदला जाए। लोगों का तर्क था कि चंडीगढ़ को बनाने वाले ली कार्बूजिए ने सैक्टर-13 को नहीं रखा। अगर चंडीगढ़ में सैक्टर-13 बनाया जाता है तो यह ली कार्बूजिए का अपमान होगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!