Edited By pooja verma,Updated: 22 May, 2020 11:52 AM
रामदरबार में डस्टबिन में बच्ची का शव फैंकने वाले माता-पिता को सैक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
चंडीगढ़ (सुशील राज) रामदरबार में डस्टबिन में बच्ची का शव फैंकने वाले माता-पिता को सैक्टर-36 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी दम्पति की पहचान रामदरबार के श्री प्रकाश और रजनीश के रूप में हुई। पड़ोसियों के बयानों के मुताबिक बच्ची मृत पैदा हुई थी, जिसे बच्ची का पिता अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहा था लेकिन उसने बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को कड़े के ढेर में फैंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और पुलिस माता-पिता के ब्लड सैंपल लेकर डी.एन.ए, टैस्ट कराने की भी तैयारी कर रही है।
सफाई कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज किया था केस
सैटर-31 थाना पुलिस ने सफाई कर्मचारी दीपक की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की पड़ताल करते हुए मृत बच्ची के परिजनों तक पहुंच गई। राम दरबार फेज- 2 में रहने वाली श्री प्रकाश की पत्नी रजनीश ने 13 मई को मृत बच्ची को जन्म दिया था। श्रीप्रकाश शव को अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर गया था लेकिन उसने शव को रामदरबार में 3 बी.आर.डी. गेट के पीछे मौजूद डस्टबिन में फैंक दिया और फरार हो गया।
दो साल से रह रहे थे रामदरबार में
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद के रहने वाले श्रीप्रकाश और पत्नी रजनीश 2 साल से रामदरबार फेज- 2 में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक 13 वर्ष की उम्र में रजनीश की शादी उसके पति से हो गई थी और उसने 16 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनके दो बच्चे हैं, एक 17 साल और एक 12 साल का बेटा है। उसका पति श्री प्रकाश चंडीगढ़ में ऑटो चलाता है।
उसकी पड़ोसी महिला से पता चला कि रजनीश ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के दौरान पड़ोसियों ने ही उसकी सहायता की थी लेकिन बच्ची मृत पैदा हुई थी और उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था।दो साल से रह रहे थे रामदरबार में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद के रहने वाले श्रीप्रकाश और पत्नी रजनीश 2 साल से रामदरबार फेज- 2 में किराए के मकान में रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक 13 वर्ष की उम्र में रजनीश की शादी उसके पति से हो गई थी और उसने 16 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनके दो बच्चे हैं, एक 17 साल और एक12 साल का बेटा है। उसका पति श्री प्रकाश चंडीगढ़ में ऑटो चलाता है। उसकी पड़ोसी महिला से पता चला कि रजनीश ने एक बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के दौरान पड़ोसियों ने ही उसकी सहायता की थी लेकिन बच्ची मृत पैदा हुई थी और उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था।