Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Dec, 2019 11:36 AM
''नागरिकता संशोधन एक्ट'' (सी.ए.ए.) के खिलाफ जहां पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं
चंडीगढ़(वरुण) : 'नागरिकता संशोधन एक्ट' (सी.ए.ए.) के खिलाफ जहां पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं चंडीगढ़ के सैक्टर-20 में स्थित जामा मस्जिद के पास ग्राउंड में मुस्लिम भाईचारे द्वारा यहाँ भी इसका विरोध किया जा रहा है। सी.ए.ए के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मुस्लिम संगठनों ने मैदान पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में सिख विचारधारा मंच और केंद्रीय सिख सभा द्वारा भी समर्थन किया जा रहा है।