हवन में 10 ग्राम गाय का घी स्पेस में एक टन ऑक्सीजन पैदा करता है: मनीषा

Edited By Updated: 15 Mar, 2016 09:48 AM

pure ghee in havan set the oxygen level in the air

श्रीराम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा स्वामी विवेकानन्द संस्कार केंद्र के 14वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी डाक्टर मनीषा महाराज ने संगत को परमात्मा के साथ जुडऩे और धार्मिक विचार अपनाने की प्रेरणा दी।

मोरिंडा,  (मुकेश): श्रीराम धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा स्वामी विवेकानन्द संस्कार केंद्र के 14वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक धार्मिक समागम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी डाक्टर मनीषा महाराज ने संगत को परमात्मा के साथ जुडऩे और धार्मिक विचार अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर भजन कीर्तन किया गया। स्वामी डाक्टर मनीषा महाराज ने कहा कि धर्म-कर्म ही मानव को पार उतारते हैं। उन्होंने कहा कि कई धार्मिक कार्यक्रमों का सिद्धांत सीधे विज्ञान के साथ जुड़ा होता है। 
 
उन्होंने बताया कि पूर्वकाल में ऋषि-मुनियों की सोच भी विज्ञान के साथ मिलती-जुलती थी। उनके द्वारा जो हवन किए जाते थे, उनका धार्मिकता के साथ-साथ वैज्ञानिक पक्ष भी रहता था। उन्होंने हवन-यज्ञ का वैज्ञानिक पक्ष बताया कि हवन में 10 ग्राम गाय का घी डालने से स्पेस में एक टन ऑक्सीजन पैदा होती है और इससे पैदा होने वाली गैसों के प्रभाव से ओजोन परत मजबूत होती है। 
 
स्वामी मनीषा जी ने कहा कि आहार का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जैसा आहार हम लेते हैं, वैसे ही विचार हमारे मन में उत्पन्न होते हैं। इस मौके पर मामराज मित्तल, आर.के. मित्तल, सतीश भोला, हर्ष कोहली, साधु राम गुप्ता, रमन गुप्ता, मुनीश खन्ना, सतीश कौड़ा, अशोक गुप्ता और भारी संख्या में शहरवासी व श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!