हुक्का बार पर पुलिस और ड्रग विभाग टीम की छापेमारी, कश लगाते मिले युवक-युवती

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 11:33 AM

raid in hukka bar

पंचकूला में वीरवार रात को पुलिस, प्रशासन और ड्रग विभाग की ज्वाइंट टीमों ने शहर में एक के बाद एक कई हुक्का बारों पर छापे मारे।

पंचकूला(मुकेश) : पंचकूला में वीरवार रात को पुलिस, प्रशासन और ड्रग विभाग की ज्वाइंट टीमों ने शहर में एक के बाद एक कई हुक्का बारों पर छापे मारे। जहां पर टीम को लड़के और लड़कियां हुक्का पीते मिले। टीम में सी.टी.एम. ममता शर्मा, ए.सी.पी. मुकेश मल्होत्रा, एस.एच.ओ. थाना सैक्टर-5 ललित शर्मा, एस.डी.ओ. जे.एस. बैनीवाल, ड्रग विभाग और फूड एंड सप्लाई ऑफिस सुभाष सहित एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी और पुलिस बल के जवान शामिल थे। दो हुक्का बारों से सैंपल लिए गए हैं और जुर्माना भी लगाया गया है। एक हुक्का बार मालिक ने बाहर से ताला लगा दिया था, जिसके चलते वहां से टीम वापस लौट आई। डी.सी. के आदेशों के बाद यह कार्रवाई की गई है। 

 

फ्लेवर के नाम पर बेचा जा रहा था प्रतिबंधित नशा :
प्रशासन को शिकायतें मिली थी कि हुक्का बार की आढ़ में नौजवानों को फ्लेवर हुक्का के नाम पर प्रतिबंधित नशा बेचा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने सबसे पहले देर शाम सैक्टर-5 स्थित होटल शिराज के पास शोरूम में  हिडन बार नाम से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। टीम के छापा मारते ही वहां पर मौजूद कुछ लड़के और लड़कियां भाग खड़े हुए, जबकि कुछ टीम के हत्थे चढ़ गए। टीम ने वहां पर मौजूद सभी लड़के-लड़कियों के नाम और पते की सूची तैयार की। टीम ने हुक्का बार के पेपर चेक किया और जुर्माना भी लगाया।

 

बैरंग लौटी टीम :
सैक्टर-3 में चल रहे एक हुक्का बार में जब टीम ने पहुंची तो हुक्का बार पर ताला जड़ा मिला। मालिक को पहले से इस बात की भनक लग गई थी। इसके चलते टीम को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद टीम सैक्टर-8 की मार्किट में चिंकी मंकी नाम से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। यहां पर भी टीम को कुछ लड़कियां व लड़के मिले। टीम ने हुक्का व खाने पीने के सामान के सैंपल लिए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!