Edited By Priyanka rana,Updated: 27 Nov, 2019 09:22 AM
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही।
चंडीगढ़(के.एस) : मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। 5.8 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। बारिश से पारे में भी गिरावट आई। हिमाचल की वादियों में हिमपात का सीधा असर शहर पर हुआ। रात में ठंडी हवाएं चली। बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। वीरवार काे आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ हाेना शुरू हाे जाएगा।