Edited By pooja verma,Updated: 20 Jun, 2019 11:53 AM
रेप मामले में सात साल की सजा काट रहे 20 वर्षीय कैदी ने सैक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह में स्टाफ मुंशी, नर्स व काऊंसलर पर हमला कर दिया।
चंडीगढ़ (सुशील): रेप मामले में सात साल की सजा काट रहे 20 वर्षीय कैदी ने सैक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह में स्टाफ मुंशी, नर्स व काऊंसलर पर हमला कर दिया। स्टाफ मुंशी कमलजीत सिंह के बयानों पर सैक्टर 11 पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
कजेहड़ी निवासी युवक को सैक्टर-39 थाना क्षेत्र में रेप की वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग होने पर उसे अदालत ने बाल सुधार गृह में भेज दिया था। मंगलवार को उसके हाथ में दर्द हो रहा था। होम का स्टाफ कैदी का चैकअप करवाने जी.एम.सी.एच. 32 गया था।
रिपोर्ट देर में मिलने के चलते कैदी को स्टाफ वापस बाल सुधार गृह ले आए। महिला उसे बैरक में छोडऩे गई, तो वह बैरक में नहीं गया। वह एक ऑफिसर के रूम में आ गया व कमलजीत से इस बात को लेकर झगड़ा करने लगा कि रिपोर्ट उसी समय लानी थी।
गाली-गलौच करते हुए उसने कमलजीत की शर्ट तक फाड़ डाली। इसके बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया और बैरक में बंद कर पुलिस को सूचित किया।