रेप नहीं, सहमति से बने थे संबंध : बलजीत

Edited By Priyanka rana,Updated: 14 Nov, 2018 07:57 AM

rape issue

सैक्टर-63 में मॉडल से रेप करने वाला आरोपी पूसू के पूर्व चेयरमैन बलजीत चौधरी का चार दिन बाद भी चंडीगढ़ पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी लेकिन मीडिया उस तक पहुंच गया।

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-63 में मॉडल से रेप करने वाला आरोपी पूसू के पूर्व चेयरमैन बलजीत चौधरी का चार दिन बाद भी चंडीगढ़ पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी लेकिन मीडिया उस तक पहुंच गया। बलजीत चौधरी ने फोन पर बताया कि वह उस पर मॉडल से रेप के आरोप झूठे लगाए हैं। लड़की हमारी दोस्त है। 

एक साल पहले वह दोस्त भवजीत के साथ डिस्को में मिली थी। हम सभी पूल पार्टी और डिस्को में इक्कट्ठे जाते हैं। उसने कहा कि उसने कोई रेप नहीं किया है जो भी हुआ सहमति से हुआ था। शुक्रवार को खुद लड़की ने फोन कर उन्हें फ्लैट पर बुलाया था। उन्हें घर नहीं मिला तो युवती ने 10:21 मिनट पर व्हाट्सएप्प पर लोकेशन भेजी थी। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ फ्लैट में पहुंच गए थे। 

बलजीत ने बताया कि कमरे के अंदर हम सभी आराम से बैठे हुए थे। सभी ने कोल्ड ड्रिंक और शराब पी लेकिन पता नहीं पीड़िता ने उस पर रेप के आरोप क्यों लगाए। वारदात के साथ उसके पास कोई पिस्टल नहीं था। रेप के आरोप लगाने वाली लड़की एक साल से उसकी दोस्त थी। वह उसे ब्लैकमेल कर पैसे लेना चाहती है।

पुलिस ने एक बार भी संपर्क नहीं किया :
रेप के आरोपी बलजीत चौधरी और उसके दोस्त को पकडऩे के लिए पुलिस ने उनके फोन सर्विलांस पर लगा रखे हैं, लेकिन हैरानी यह है कि तीनों आरोपी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं। बलजीत चौधरी ने खुद मीडिया को फोन कर संपर्क किया। उसने खुद को बेकसूर होने का वीडियो भी जारी किया। 

बलजीत ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद एक बार भी पुलिस ने उससे संपर्क नहीं किया व न ही थाने बुलाया। उन्हें तो बाद में पता चला कि उनकी दोस्त ने उन पर रेप का मामला दर्ज करवा दिया है। अभी तक उसके और उसके दोस्तों के मोबाइल फोन चल रहे हैं। उसने कहा कि हमारे पास कई सबूत हैं जो बता देंगे कि मैंने रेप किया है या नहीं। इन वीडियो को जल्द मैं पुलिस को दूंगा।

भगौड़ा था तो क्यों नहीं पकड़ा पुलिस ने :
बलजीत चौधरी ने बताया कि अगर वह भगौड़ा था तो चंडीगढ़ पुलिस ने उसे क्यों नहीं पकड़ा। वह अभी तक चंडीगढ़ ही रह रहा था। वहीं पर घूमता था। पी.यू. के चुनाव में उसने पार्टी का प्रचार भी किया। पुलिस भी वहीं पर थी। अगर वह भगौड़ा होता तो पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार नहीं किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!