OMG! सफाई कर्मियों का भर्ती टैस्ट अंग्रेजी में

Edited By ,Updated: 22 Oct, 2016 10:48 AM

recruitment test in pgi

आज देश में आई.ए.एस. जैसी परीक्षाओं में भी अंग्रेजी के अलावा हिंदी या प्रादेशिक भाषा का विकल्प दिया जाता है।

चंडीगढ़(रवि) : आज देश में आई.ए.एस. जैसी परीक्षाओं में भी अंग्रेजी के अलावा हिंदी या प्रादेशिक भाषा का विकल्प दिया जाता है। लेकिन पी.जी.आई. जैसा बड़ा चिकित्सक संस्थान यह सुविधा नहीं देता, जिसका उदाहरण यहां सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा में सामने आया जिसमें प्रशन अंग्रेजी में दिए गए थे और जवाब भी अंग्रेजी में ही देना था जबकि सफाई कर्मियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता 10वीं तक रखी गई थी। पी.जी.आई. ने हाल ही में सफाई कर्मचारियों की 80 रैगुलर पोस्ट के लिए पेपर लिया था, जिसमें 10वीं तक की योग्यता मांगी गई थी लेकिन उम्मीदवारों की मानें तो सफाई कर्मियों के लिए लिया गया यह पेपर पूरी तरह से अंग्रेजी में था, जिसमें उन्हें हिंदी का कोई विकल्प नहीं दिया गया। साथ ही इस पेपर में उनसे जनरल नॉलेज के साथ-साथ मेडिकल से संबधित प्रशन भी पूछे गए जोकि उनके लेवल के नहीं थे।  


पी.जी.आई. में जहां सफाई कर्मचारियों का पेपर अंग्रेजी में लिया जा रहा है, वहीं देश में टीचर्स सैंट्रल एलिजिबिलिटी टैस्ट हो या आई.ए.एस. या यू.पी.एस.ई. का एग्जाम। इन सभी पेपर्स में उम्मीदवारों को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी का विकल्प दिया जाता है जबकि कुछ एग्जाम में तो क्षेत्रीय भाषा को भी महत्व दिया जाता है। 

80 पोस्ट, 16 हजार ने दिया पेपर :
पी.जी.आई. में फिलहाल 300 के करीब रैगुलर व 692 के करीब सफाई कर्मचारी कान्ट्रैक्टर पर काम रहे हैं। पी.जी.आई. ने साल 2008 में रैगुलर पोस्ट के लिए भर्ती की थी, उस वक्त भी कर्मचारियों का पेपर लिया गया था लेकिन कर्मचारियों की मानें तो उनसे इस तरह के प्रश्न नहीं पूछे गए थे। वहीं, इस बार 80 पोस्ट के लिए 16 हजार लोगों ने यह पेपर दिया है, जिसमें 10वीं पास के साथ-साथ कई ग्रैजुएट उम्मीदवार भी शामिल थे। 

प्रश्नपत्र अंग्रेजी में होने से आई दिक्कत :
पी.जी.आई. में कॉन्ट्रैक्ट पर काम रहे कई कर्मचारियों ने रैगुलर सफाई कर्मचारियों की इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया था। कर्मचारियों की मानें तो प्रश्नपत्र एक तो अंग्रेजी में होने की वजह से दिक्कत आई। साथ ही उनसे नर्सिंग के प्रश्न पूछे गए, जिससे की सफाई कर्मियों का कोई लेना-देना नहीं है। कॉन्ट्रैक्टर पर काम रहे मनोज (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उनसे ऑप्रेशन के वक्त मरीज को एन्सथीसिया कैसे दिया जाता है और किस गैस का प्रयोग किया जाता है, जैसे कई प्रश्न पूछे गए। 



 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!