Edited By Priyanka rana,Updated: 03 Aug, 2019 11:35 AM
रंजिश के चलते मनीमाजरा के एन.ए.सी. में अपना सैलून चलाने वाले गौरव पर सैक्टर-56 निवासी सागर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया।
चंडीगढ़(संदीप) : रंजिश के चलते मनीमाजरा के एन.ए.सी. में अपना सैलून चलाने वाले गौरव पर सैक्टर-56 निवासी सागर ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने गौरव पर लोहे की रॉड और डंडों से वार कर उसे घायल कर दिया।
मनीमाजरा पुलिस ने गौरव की शिकायत पर सागर व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित गौरव और आरोपी सागर दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। कुछ दिन पहले ही किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी।
इसी को लेकर सागर गौरव से रंजिश रखे हुए था। 21 जुलाई की रात जैसे ही गौरव अपनी शॉप के सामने पार्किंग में पहुंचा तो उसी समय सागर ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और फरार हो गए। गौरव के हाथ और पैर में चोटें आई हैं।
बोतल मार कर सिर फोडऩे वाले पर केस :
सैक्टर-29 में चल रही रिटायरमैंट पार्टी में सैक्टर-41 निवासी संजय के सिर में शराब की बोतल से वार कर उसे घायल करने के मामले में इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने कोकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पार्टी में बहस हो गई थी, जिसके बाद कोकी ने संजय के सिर में शराब की बोतल दे मारी थी। उसे लहूलुहान हालत में सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया गया था।