पंजाब के मरीजों का पी.जी.आई. में आयुष्मान स्कीम के तहत इलाज बंद, रूटीन के मरीजों की तरह होगा इलाज

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 03 Aug, 2022 10:14 PM

said 15 crores is due on punjab government

पी.जी.आई. में आयुष्मान स्कीम के तहत पंजाब के मरीजों का इलाज न होने पर पी.जी.आई. ने बयान जारी किया है। बुधवार को पी.जी.आई. की और से कहा गया है कि वह आयुष्मान भारत स्कीम के तहत पंजाब के मरीजों को लाभ न देने के लिए विवश हो गया है। पी.जी.आई. ने आगे कहा...

चंडीगढ़,(पाल): पी.जी.आई. में आयुष्मान स्कीम के तहत पंजाब के मरीजों का इलाज न होने पर पी.जी.आई. ने बयान जारी किया है। बुधवार को पी.जी.आई. की और से कहा गया है कि वह आयुष्मान भारत स्कीम के तहत पंजाब के मरीजों को लाभ न देने के लिए विवश हो गया है। पी.जी.आई. ने आगे कहा है कि पंजाब के मरीज रूटीन के मरीजों की तरह इलाज ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें यूजर चार्ज देना होगा या अन्य लागू होने वाली कल्याणकारी योजना का लाभ वह ले सकते हैं। बशर्ते वह योजना 1 अगस्त, 2022 से प्रभाव में हो।

 

पी.जी.आई. ने साफ किया है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता योग्य केसों में गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज प्रदान करने की रहती है। पी.जी.आई. ने कहा है कि समाज के हर वर्ग को क्वालिटी इलाज देने के लिए हमेशा तत्पर है। पंजाब सरकार द्वारा 15 करोड़ रुपए का बकाया पी.जी.आई. को देना है। वहीं डायरैक्टर हैल्थ सर्विसेस डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि जी.एम.एस.एच. में भी पंजाब के मरीजों को वह इलाज नहीं दे पा रहे हैं, कुछ हफ्ते पहले तक इलाज दिया जा रहा था, लेकिन मजबूरन उन्हें स्कीम के तहत इलाज नहीं दे रहे हैं, उनका पंजाब सरकार पर 3 करोड़ का बकाया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!