Edited By pooja verma,Updated: 11 Apr, 2020 03:24 PM
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर नगर निगम ने चंडीगढ़ नगर निगम के ऑफिस के बाहर भी अब सेनेटाइज चैम्बर इंस्टॉल किया है।
चंडीगढ़ (भगवत) : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखकर नगर निगम ने चंडीगढ़ नगर निगम के ऑफिस के बाहर भी अब सेनेटाइज चैम्बर इंस्टॉल किया है। इससे कोई भी व्यक्ति जब नगर निगम के ऑफिस आएगा तो सबसे पहले उसे सैनिटाइज होना पड़ेगा।
आपको बता दें की नगर निगम ने इससे पहले सैक्टर- 26 की मंडी में सैनिटाइज्ड टनल लगाई थी। उसके बाद अब अपने ऑफिस में सेनेटरी चेंबर का इंस्टॉलेशन किया गया है जो कि कोरोना वायरस का यह सक्रमण अन्य लोगों मै न फैले इसको लेकर सराहनीय कदम है।