Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jun, 2018 08:17 AM
ए.जी.एम.यू.टी. कैडर के 1989 बैच के आई.पी.एस. अफसर संजय बेनीवाल चंडीगढ़ के नए डी.जी.पी. होंगे।
चंडीगढ़़(सुशील) : ए.जी.एम.यू.टी. कैडर के 1989 बैच के आई.पी.एस. अफसर संजय बेनीवाल चंडीगढ़ के नए डी.जी.पी. होंगे। इस समय संजय बेनीवाल वूमैन सेफ्टी, एयरपोर्ट व दिल्ली मोडर्नाइजेशन के स्पैशल कमिशनर ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं।
संजय बेनीवाल ने बताया कि शहर में महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता होगी। शहर में कानून व्यवस्था और बेहतर बनाई जाएगी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के डी.जी.पी. तेजिंदर सिंह लूथरा का तबादला वीरवार को दिल्ली कर दिया गया है।