शिक्षा विभाग शहर के 3 स्कूलों को करेगा अपग्रेड

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Sep, 2017 11:16 AM

schools upgrade

शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं एडमिशन के चलते सीटें कम रहने के कारण शिक्षा विभाग शहर के तीन स्कूलों अपग्रेड करने की योजना बना रहा है।

चंडीगढ(रश्मि) : शहर के सरकारी स्कूलों में 11वीं एडमिशन के चलते सीटें कम रहने के कारण शिक्षा विभाग शहर के तीन स्कूलों अपग्रेड करने की योजना बना रहा है। इसके तहत शहर के 3 गवर्नमैंट मॉडल हाई स्कूल्स को गवर्नमैंट मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में तबदील कर दिया जाएगा।
 

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सैंकेंडरी स्कूल सैक्टर-46 के फिजिक्स क्लास के लैक्चरर प्रो. बिनोय कुमार  ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जो तीन स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना बनाई जा रही है।  इसका मुख्य कारण यह है, कि शिक्षा विभाग नहीं चाहता कि कोई भी छात्र बिना एडमिशन रहे। छात्रों के भविप्य के मद्देनजर ही शिक्षा विभाग छात्रों के हित में कुछ नई योजनांए बना रहा है। बतां दें कि शिक्षा विभाग द्वारा इस मुद्दे पर 7 सितम्बर को भी मिटिंग हुई थी। जिसमें अन्य भी कई फैसले लिए गए।

 

कुछ स्कूलों को डबल शिफ्टों में करने की योजना :
शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को डब्ल शिफ्टों में किया जाएगा। इस बारे में प्रो. बिनोय कुमार ने बताया कि फिलहाल अभी जो योजना बनाई गई है उसके तहत स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा सुबह की शिफ्ट में करने की योजना बनाई जा रही है वहीं शाम की शिफ्ट में नर्सरी से दसवीं तक की शिफ्टें लगाने की योजना बनाई जा रही है। योजना के तहत पहली शिफ्ट सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक होगी। 

 

दूसरी शिफ्ट दोपहर एक बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे  तक चलेगी। हालांकि सभी स्कूलों को डब्ल शिफ्टों में करने की बात नहीं की जा रही । केवल कुछ स्कूलों को ही डब्ल शिफ्टों में किया जाएगा। 

 

देर से जागे तो क्या जागे :
वहीं इस बारे में यूटी कैडर एजुकेशनल एंप्लॉय यूनियन के प्रधान स्वर्ण सिंह कंबोज का कहना है कि  देर से जागे तो क्या जागे। हर साल 11वीं के एडमिशन के दौरान ऐसी समस्यांए आती हैं। शिक्षा विभाग को पहले ही इस लेकर तैयारी कर लेनी चाहिए थी। 

 

इससे ना तो छात्रों को पढ़ाई का खामियाजा उठाना पड़ता और न ही विभाग को इतना समय बर्बाद करना पड़ता। रही शिक्षा विभाग द्वारा कुछ स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना बनाने  की तो, शिक्षा विभाग द्वारा हर साल काफी स्कूल अपग्रेड किए जाते हैं। 
 

कुछ माह पहले भी आठ स्कूलों को अपग्रेड किया गया था, लेकिन उन स्कूलों को यदि देखा जाए तो वो सिर्फ नाम के ही सरकारी कागजों में अपग्रेड हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!