सैक्टर-17 प्लाजा ऑड-ईवन फॉर्मूले पर खोला जाए

Edited By pooja verma,Updated: 07 May, 2020 10:26 AM

sector 17 plaza to be opened on odd even formula

आप अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने व्यवसायियों की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन से सेक्टर-17 की दुकानों को आड ईवन नंबर के आधार पर खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा) : आप अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने व्यवसायियों की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन से सेक्टर-17 की दुकानों को आड ईवन नंबर के आधार पर खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।  अन्य सेक्टर बाजारों की तुलना में सेक्टर-17 में काफी खुली जगह है। रेस्तरां और अन्य खाने वाले जगहों को कुछ और दिनों तक बंद रहने दें, जो बहुत भीड़ का कारण बनते हैं। लेकिन अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सख्त सामाजिक दूरी के मानदंडों के साथ अनुमति दी जानी चाहिए।

 

प्रेम गर्ग ने प्रशासन से उन प्रफ़ेशनल और व्यापारियों की समस्या को हल करने का भी अनुरोध किया है, जो पंचकूला में रहते हैं, लेकिन उनके कार्यालय या व्यावसायिक संस्थान चंडीगढ़ में हैं। उन्हें पंचकूला प्रशासन से पास की आवश्यकता नहीं होनी चाहिये। सिर्फ़ पहचान पत्र दिखा कर आने और जाने देना चाहिये। आम आदमी पार्टी ने प्रशासन के व्यापारिक संस्थान खोलने के फ़ैसले का भी स्वागत किया है। इससे अर्थबयस्था धीरे धीरे पटरी पर आयेगी। लोगों को सामाजिक दूरी का ध्यान रखना चाहिये।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!