Edited By Priyanka rana,Updated: 31 Jan, 2020 10:25 AM
जी.एम.सी.एच. 32 के पास पार्क में सैर कर रही महिला के गले से कार सवार युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
चंडीगढ़(सुशील) : जी.एम.सी.एच. 32 के पास पार्क में सैर कर रही महिला के गले से कार सवार युवक सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पीड़िता वंदना देवी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्नैचर को पकडऩे के लिए नाकाबंदी लेकिन उसे पकडऩे में कामयाब नहीं हो सकी। सैक्टर-32 निवासी वंदना देवी की शिकायत पर सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
वंदना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जी.एम.सी.एच. 32 के पास पार्क में सैर कर रही थी। इस दौरान पीछे से एक युवक आया और गले से सोने की चेन छीनकर पार्क के बाहर खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया। वंदना देवी ने पुलिस को बताया कि छीनी हुए चेन के अंदर सोने का लॉकेट भी था।