पुलिस ने शव सिविल अस्पताल खरड़ में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया
नयागांव, (मुनीष जोशी) : कांसल में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसका शव सिविल अस्पताल खरड़ में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। उसकी कोरोना रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
केस इंचार्ज रमेश लाल ने बताया कि मृतक की पहचान सिरसटन तिरकी (45) निवासी सैनपुर, जिला रांची झारखंड का रहने वाला था। वह कांसल में किराए के मकान पर रहता था। काम न मिलने के चलते उसने आत्महत्या की है। वह शराब पीने का आदी था।
जून 2021 तक पूरा होगा सी.एच.बी. और यू.टी. की नई बिल्डिंग का काम
NEXT STORY