Edited By Ajay kumar,Updated: 28 Feb, 2021 12:47 AM
पहचान तहसील पुंडरी, जिला कैथल के रहने वाले जसविंदर सिंह के रूप में हुई
चंडीगढ़, (सुशील): चोरी मामले में पांच साल से फरार चल रहे भगोड़े को पी.ओ. एंड समन स्टाफ सैल ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपर की पहचान तहसील पुंडरी, जिला कैथल के रहने वाले जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। पी.ओ. एंड समन स्टाफ सैल को शनिवार सुबह सूचना मिली की चोरी के मामले में कोर्ट से फरार चल रहा यह आरोपी अपने घर के पास सक्रिय है। सूचना पाते ही इंस्पैक्टर जसमिंदर सिंह की सुपरविजन में एक टीम गठित की गई।
टीम में पी.ओ. एंड समन स्टाफ सैल के ए.एस.आई. सतीश कुमार, कॉन्स्टेबल वकील सिंह और कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार की टीम ने आरोपी को उसके घर के आसपास के एरिया से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया।
कोर्ट ने पकड़े गए आरोपी को 22 सितम्बर 2015 को भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना 17 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत चोरी के 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए देहरादून, मंसूरी हरियाणा के हिसार, विशाखापट्टनम अलग-अलग जगहों पर पता बदलकर रह रह चुका है।