रात को कटी लड़की की चोटी, पुलिस को लिखित शिकायत नहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Aug, 2017 11:10 PM

the haircut case of the girl came in front

नगर में चोटी कटने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। अब जनता कॉलोनी में सो रही एक युवती की रात को चोटी कट गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन किसी ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई।

नयागांव (मुनीष): नगर में चोटी कटने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। अब जनता कॉलोनी में सो रही एक युवती की रात को चोटी कट गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया, लेकिन किसी ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई। नयागांव के एस.एच.ओ साहिब सिंह ने कहा कि अगर कोई लिखित कार्रवाई देता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार रात को नीरू मकान की गैलरी में सो रही थी। सुबह करीब दो बजे उसकी मां कलावती उठी और ऊपर की मंजिल से नीचे आई तो उसने देखा कि नीरू की चोटी जमीन पर गिरी हुई थी। उन्होंने तुरंत घर वालों को जगाया। मौके पर आसपास के लोग भी आ गए।

जनता कॉलोनी के अनिल कुमार व जौली चौटाला के कहने पर नीरू के परिजनों ने 181 नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन चोटी कैसे कटी, इसका पता नहीं चल पाया।

नीरू के अनुसार जब वह उठी तो उसे बहुत तेज सिर दर्द हो रहा था। इस तरह की घटनाएं बढऩे से जनता कॉलोनी में डर का माहौल है। वहीं नजदीक ही स्थित सिंघादेवी में भी ऐसी ही घटना को लेकर चर्चा रही।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!