कश्मीर में था इस खूबसूरत मॉडल का घर, जिसे आतंकियों ने जला डाला

Edited By Updated: 20 Jun, 2017 01:43 PM

this punjabi  belongs from kashmir

बहुत बुरा लगता है जब अपनों के बीच आप बेगाने हो जाते हैं। शायद यही वजह थी कि मेरे पिता मुझे किसी भी कीमत में पढ़ाना चाहते थे क्योंकि

चंडीगढ़ (नेहा): मेरी मां बताती हैं कि हमारा 5 मंजिल लकड़ी का सुंदर सा पुश्तैनी मकान कश्मीर में हुआ करता था, जहां हमारे बुजुर्गों ने अपनी जिंदगी बिताई। दुख की बात यह है कि एक रात अचानक कुछ आतंकवादियों ने उसे जला दिया। कश्मीर में जन्मी पंजाबी मॉडल और एक्ट्रैस शिल्पा धर ने ऐसी कई बातें सांझा करते हुए कहा कि उनका जन्म तो कश्मीर में हुआ है लेकिन बहुत छोटी उम्र में ही आतंक के कारण उन्हें सब कुछ छोड़ के देहरादून आना पड़ा था। वापस कश्मीर जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि हम कई बार छुटियों में वहां घूमने गए मुझे आज भी याद है जब घर छोडऩे के बाद हम पहली बार वापस कश्मीर गए थे तो पापा ये कह कर ले गए थे कि कुलदेवी का मंदिर दिखाएंगे और गांव घुमाएंगे लेकिन जब वहां गए तो सब खत्म हो चुका था। वहां लोग हम जैसे ही दिखते हैं लेकिन हमें अपने जैसा समझते नहीं। 
बहुत बुरा लगता है जब अपनों के बीच आप बेगाने हो जाते हैं। शायद यही वजह थी कि मेरे पिता मुझे किसी भी कीमत में पढ़ाना चाहते थे क्योंकि उनका मानना था कि वक्त की लड़ी कभी भी पढ़ सकती है लेकिन अगर आप पढ़े लिखे होंगे तो कैसे भी इज्जत की रोटी कमा खा सकते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!