होमगार्ड जवान को गोली मारने वाले को पुलिस पकडऩे में नाकाम

Edited By Sushil Raj,Updated: 25 Nov, 2021 12:58 PM

tight security claims failed

कड़ी सुरक्षा के दावे हुए फेल, हमलावर शहर के बीचो बीच हुआ फरार   सीन किया रिकेएट, डंप डाटा और फुटेज से नहीं लगा कोई सुराग

चंडीगढ़/सुशील राज। होमगार्ड जवान को गोली मारने वाले फरार आरोपी को पकडऩे में चंडीगढ़ पुलिस बुधवार को नाकाम साबित हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर चंडीगढ़ पुलिस को चकमा देकर शहर के बीचों बीच से फरार हो गया लेकिन पुलिस वारदात के बाद उसे पकड़ नही सकी। जबकि चंडीगढ़ पुलिस हर चौराहे और एंटी प्वाइंट पर पुलिस जवान तैनात होने का दावा करती है। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद उसका कोई भी सुराग नहीं लगा पाई।

डिस्ट्रिक क्राइम सेल, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सैक्टर 29 में रहने वाले संदिगध युवकों को राउडअप कर कई घंटों तक पूछताछ की लेकिन पुलिस को आरेापी को कुछ भी पता नहीं लगा। पुलिस टीमें आरोपी को पकडऩे के लिए सीसीटीवी में कैद आरोपी की फुटेज लेकर आसपास के सेक्टरों में घूमने में लगी है ताकि कोई न कोई सुराग मिल सके।


इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बुधवार को होमगार्ड जवान को गोली मारने वाली जगह पर सीन रिकिएट कर गोली का खोल तलाश करने के लिए चेकिग अभियान चलाया। मौके पर एसपी सिटी केतन बंसल, डीएसपी उदयपाल सिंह, इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी रामरतन शर्मा , ऑपरेशन सेल इंचार्ज अमनजोत सिंह और क्राइम ब्रांच इंचार्ज राजीव कुमार अपनी पुलिस  टीमों के साथ पहुंचे। मोबाइल फारेंसिक मोबाइल टीम और डॉग स्कवायड ने आम के बाग वाली जगह पर चेकिंग  अभियान चलाया। कई घंटो तक चेकिंग करने के बावजूद पुलिस को कोई भी खोल नहीं दिया। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल की जगह के आसपास इलाके का मोबाइल डंप डाटा उठाया है। मोबाइल डंप डाटे की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश करने में लगी हुई है।

होमगार्ड का ऑपरेशन हुआ ठीक ठाक, गोली पेट में
गोली लगने से घायल होमगार्ड जवान प्रकाश सिंह नेगी का आपेरशन बिल्कुल ठीक ठाक हो गया है। बुधवार होमगार्ड जवान को होश आ गया है। डाक्टरो ने उसके पेट से गोली की छरे तो निकाल दिए लेकिन अभी गोली उसके पेट में ही अटकी हुई है। डाक्टरों का कहना है कि होमगार्ड जवान की हालत ठीक होने के बाद ही गोली निकालने का फैसला किया जाएगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!