सिंघू बॉर्डर में घटी घटना की मौजूदा जज से जांच करवाई जाए : सुखजिंद्र सिंह रंधावा

Edited By Ajit Dhankhar,Updated: 16 Oct, 2021 09:24 PM

to be investigated by a judge

धार्मिक भावनाएं भड़काने और किसान मोर्चे को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान जरूरी हरियाणा पुलिस पूरी तरह चौकस रहे और सख्त निगरानी सुनिश्चित बनाए

चंडीगढ़, (अश्वनी कुमार): पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने सिंघू बॉर्डर में बीती सुबह घटी घटना के कारणों का गहराई से पता लगाने के लिए मौजूदा जज से जांच करवाने की मांग की है। रंधावा ने कहा कि यह मामला बहुत संवेदनशील है जहां यह लोगों की धार्मिक आस्था से संबंध रखता है, वहीं काले कृषि कानूनों के खिलाफ करीब एक साल से शांतमयी संघर्ष कर रहे किसानों के अक्स से भी संबंध रखता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाएं भड़काने और किसान मोर्चे को बदनाम करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान करनी बहुत जरूरी है, क्योंकि इस संघर्ष को कमजोर करने की कोशिशें पहले से ही की जा रही हैं।

 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खासकर हरियाणा पुलिस भी इस घटना से अपने आपको अलग नहीं कर सकती, क्योंकि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की ही बनती है। हरियाणा पुलिस को पूरी तरह चौकस रहने पर सख्त निगरानी सुनिश्चित बनाने पर जरूरत देते हुए रंधावा ने सवाल भी किया कि जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हों और धार्मिक ग्रंथ भी सुशोभित हो वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध क्यों नहीं किए गए।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!